RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमीक्षात्मक बैठक

जिलाधिकारी ने पदाधिकारियों संग की समीक्षात्मक बैठक।

गोपालगंज/बिहार 10 जुलाई।जिला पदाधिकारी डॉ० नवल किशोर चौधरी द्वारा समाहरणालय सभा कक्ष में जिला स्तरीय सभी विभागीय पदाधिकारी,सभी तकनीकी पदाधिकारी के साथ समीक्षा बैठक तथा प्रखंड स्तर पर कार्यवान्वित सभी प्रकार के योजनाओं लंम्बित कार्यो की समीक्षा विडियो कॉन्फ्रेन्सिंग के माध्यम से की गयी।
आज की बैठक में जिला पदाधिकारी गोपालगंज द्वारा जल जीवन हरियाली अभियान अंतर्गत गोपालगंज जिला में एक ही दिवस को 225000 वृक्षारोपण का लक्ष्य निर्धारित करते हुए सभी विभाग के पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि जितने भी सरकारी गैर सरकारी संस्थान हैं ,उनके द्वारा इस अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम में ना सिर्फ भाग लिया जाना है बल्कि लगाए गए पौधों की समुचित देखभाल एवं उसकी उत्तरजीविता सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया ।
इसके लिए जिला पदाधिकारी द्वारा विद्यालयों में ,सार्वजनिक स्थानों सरकारी ,गैर सरकारी संस्थानों ,सड़कों के किनारे ,नहरों के किनारे ,वृक्ष लगाने का निर्देश दिया गया ।
वृक्ष लगाने की तिथि जुलाई माह के अंतिम सप्ताह में घोषित की जाएगी ।
पौधारोपण हेतु गड्ढों की खुदाई मिट्टी में उचित मात्रा में उर्वरकों की मिलावट तथा पौधारोपण हेतु उचित तरीका संबंधी विस्तृत निर्देश दिया गया ।
जिला पदाधिकारी द्वारा इस संदर्भ में एक विहित प्रपत्र भी जारी किया गया तथा विद्यालयों में ,विभागीय संस्थानों में पर्यावरण पंजी संधारित करने का निर्देश दिया गया ।
नहरों के किनारे फलदार तथा सड़कों के किनारे रंग-बिरंगे फूलदार पौधे लगाने का निर्देश दिया गया ।
वृक्षों की उत्तरजीवता सर्वाधिक रखने वाले विभागों ,कार्यालयों के निर्दिष्ट पदाधिकारी ,विद्यार्थी ,कर्मी को पुरस्कृत भी करने का निर्देश दिया गया ।
इसके लिए जिला पदाधिकारी गोपालगंज द्वारा सभी पदाधिकारियों को स्थल चयन गड्ढे की खुदाई, वृक्ष लाना ,वृक्ष का तत्काल रखरखाव एवं वृक्षारोपण हेतु विस्तृत कार्यावली तैयार करने एवं उक्त कार्य संपादित करने हेतु पदाधिकारियों कर्मियों को चिन्हित कर प्रस्ताव देने का निर्देश दिया गया ।
जिला पदाधिकारी द्वारा वृक्षारोपण महा अभियान कार्यक्रम में प्रत्येक जनमानस को जोड़ने का भी आह्वान किया गया।
बैठक में महत्वपूर्ण लंबित पत्रों के निष्पादन हेतु मंगलवार शाम 4:00 बजे प्रधान सहायकों को बुलाकर अनुपालन संबंधी प्रतिवेदन प्रस्तुत करने का निर्देश कार्यालय अधीक्षक गोपालगंज को दिया गया ।
प्रधान सहायकों की मासिक बैठक को प्रभावशाली तरीके से करने हेतु जिला पदाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि बैठक में अनुपस्थित रहने वाले प्रधान सहायक के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी। यदि वह सक्षम कारणों एवं अनुमति से उपस्थित नहीं होंगे तो बैठक में प्रधान सहायकों द्वारा नोट किए गए तथ्यों को अपने कार्यालय में जाकर अधीनस्थ कर्मियों से सीन कराकर उसका सत्यापन अपने नियंत्रित पदाधिकारी से करा कर प्रतिवेदन उपलब्ध कराएंगे ।
जिला पदाधिकारी गोपालगंज द्वारा अंकेक्षण,उपयोगिता प्रमाण पत्र ,अतिक्रमण विभाग से संबंधित मामलों की सम्यक अनुश्रवण करने हेतु अनुमंडल पदाधिकारी गोपालगंज एवं हथुआ को निर्देश दिया गया ।
इसी प्रकार भूमिहीन प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुकों की भूमि बंदोबस्ती के संबंध में भूमि सुधार उप समाहर्ता गोपालगंज /हथुआ को निर्देश दिया गया सात निश्चय योजना अंतर्गत कार्यक्रमों में सभी प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी गणों से योजनाएं चालू रहने संबंधी प्रमाण पत्र लेने हेतु जिला पंचायत राज पदाधिकारी को निर्देश दिया गया।
डब्ल्यू पी यू के लंम्बित एनओसी के लिए बैकुंठपुर ,कुचायकोट एवं बरौली अंचल अधिकारियों को बृहस्पतिवार तक संम्पूर्ण लंम्बित मामले निष्पादित करने का निर्देश दिया गया।
बैठक में सी डब्ल्यू जे सी एवं एमजेसी वादों का इस सप्ताह अंतर्गत हर हाल में निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
संबंधित बैठक में अपर समाहर्ता सुनील कुमार, अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी संजय कुमार,जिला परिवहन पदाधिकारी मनोज कुमार रजक ,वरीय उप समाहर्ता सह सामान्य शाखा प्रभारी राधाकान्त,अनुमंडल पदाधिकारी गोपालगंज डॉ० प्रदीप कुमार,अनुमंडल पदाधिकारी हथुआ राकेश कुमार.,भूमि सुधार उप समाहर्ता-सह-स्थापना उप समाहर्ता बिरेन्द्र कुमार,जिला कल्याण पदाधिकारी निर्मल कुमार राय, वरीय कोषागार पदाधिकारी शशिकान्त आर्य ,वरीय उप समाहर्ता सह जिला सूचना एवं जन सम्पर्क पदाधिकारी मंकेश्वर कुमार,विद्युत कार्यपालक अभियंन्ता,गोपालगंज अजय कुमार,जिला कृषि पदाधिकारी भूपेन्द्र मणि त्रिपाठी, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी रंजीत कुमार ,उप निदेशक खनन श्री प्रत्यय अमन,अधीक्षक मद्य निषेध राकेश कुमार,कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद गोपालगंज संदीप कुमार,जिला योजना पदाधिकारी विनय कुमार,जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी अब्दुल राशिद, सिविल सर्जन विरेन्द्र प्रसाद,डी पी एम हेल्थ धीरज कुमार,जिला कार्यक्रम पदाधिकारी(आई सी डी एस)सीमा कुमारी,सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा शुभांगी सिंह,जिला शिक्षा पदाधिकारी राजकुमार शर्मा,जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना मो० जमालुद्दीन ,जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सर्व शिक्षा राजन कुमार आदि सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी गण उपस्थित थे ,साथ ही सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल पदाधिकारी विडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से उपस्थित रहे।

Related posts

उपराष्ट्रपति ने रेखांकित किया, भारत एक वैश्विक पर्यटन स्थल है; यहां सभी मौसमों के लिए पर्यटन उपलब्ध है।

rktvnews

बिहार:भोजपुर : छठव्रतियों के लिए तैयार है बिलौटी का सूर्य मंदिर।

rktvnews

व्यंग्य:हिंदू डरेंगे, तभी तो एक रहेेंगे🤪

rktvnews

भोजपुर:नए अपराध कानूनों के कार्यान्वयन के खिलाफ भाकपा-माले का राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन किया।

rktvnews

भोजपुर व्यवहार न्यायालय के कर्मचारियों ने काली पट्टी बांध किया कार्य!उच्च न्यायालय की स्थाई समिति की अनुसंशा के पालन नहीं किए जाने के विरोध में बिहार सरकार के प्रति जताया रोष।

rktvnews

चतरा:जिला स्तरीय मत्स्य कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment