RK TV News
खबरें
Breaking News

बागपत:जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने तहसील संपूर्ण समाधान दिवस बड़ौत में जनसमस्याएं सुनीं।

प्राप्त समस्याओं का एक सप्ताह में किया जाए निस्तारण।

RKTV NEWS/बागपत(उत्तर प्रदेश)21 दिसंबर। शनिवार को जिलाधिकारी अस्मिता लाल एवं पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय ने तहसील संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर बड़ौत तहसील में जनसुनवाई कर आमजन की समस्याएं सुनीं। इस दौरान प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने कहा कि शिकायतकर्ता द्वारा प्रस्तुत प्रत्येक समस्या का समाधान संबंधित अधिकारी एक सप्ताह के भीतर अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करें, ताकि शिकायतकर्ता को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनसमस्याओं को गंभीरता से लेना सभी अधिकारियों की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
आज आयोजित तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में—
खेकड़ा तहसील में कुल 9 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 3 का मौके पर निस्तारण किया गया।
बागपत तहसील में 38 शिकायतें आईं, जिनमें से 8 का निस्तारण किया गया।
बड़ौत तहसील में 52 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 6का मौके पर निस्तारण किया गया।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जनता दर्शन के समय समस्त अधिकारी अनिवार्य रूप से कार्यालय में उपस्थित रहें और जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से करें। उन्होंने ग्राम पंचायत सचिवों एवं लेखपालों को ग्राम स्तर पर सक्रिय रहने के निर्देश देते हुए कहा कि यदि समस्याओं का समाधान निचले स्तर पर ही हो जाएगा, तो जनता को अन्यत्र जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
उन्होंने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं नीतियों का व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करने पर जोर दिया। जिलाधिकारी ने बताया कि 19 दिसंबर से 25 दिसंबर तक सुशासन सप्ताह मनाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत “प्रशासन चला गांव की ओर” अभियान के माध्यम से अधिकारी गांव-गांव जाकर लोगों को सरकारी योजनाओं से जोड़ेंगे। यह सप्ताह पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में मनाया जा रहा है।
तहसील संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित दिव्यांगजनों को कंबल वितरित कर सम्मानित किया। उन्होंने सर्दी के मौसम में अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने की सलाह दी तथा जिन दिव्यांगजनों की पेंशन या दिव्यांग प्रमाण पत्र नहीं बने थे, उनके लिए मौके पर पेंशन एवं प्रमाण पत्र बनाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने आश्वस्त किया कि दिव्यांगजनों को किसी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है, सरकार उनके साथ खड़ी है।
इस अवसर पर तहसील दिवस में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, दिव्यांग प्रमाण पत्र सहित विभिन्न विभागों के कैंप लगाए गए तथा पात्र लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। जिलाधिकारी ने बड़ौत तहसील का निरीक्षण किया और संबंधित अभिलेखों को अपडेट करने के निर्देश दिए उन्होंने कहा कि जो पुराना रिकॉर्ड है उसकी विडिंग कराई जाए किसी भी तरह की कोई समस्या ना हो।
इस अवसर पर एसडीएम बड़ौत भावना सिंह, डिप्टी कलेक्टर/ जिला समाज कल्याण अधिकारी ज्योति शर्मा ,मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर तीरथ लाल डीएफओ विनोद कुमार पुलिस क्षेत्राधिकार सहित आदि उपस्थित रहे।

Related posts

झारखंड: रांची: प्रथम चरण के चुनाव के भोंपू सोमवार शाम हो जाएंगे बंद : के रवि कुमार

rktvnews

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश में देवास जिले के कन्नौद में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (PMAY-G) के अंतर्गत हितग्राहियों को स्वीकृति पत्रों का वितरण किया।

rktvnews

आखिर क्यों चुप्पी साध गई पक्षियों की चहचाहट?

rktvnews

हनुमानगढ़:अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर 100 बालिकाएं सम्मानित!जिला स्तरीय किशोरी शैक्षिक उत्सव का जाट भवन में आयोजन।

rktvnews

पूर्वी चंपारण: श्रम विभाग के धावा दल ने 2 बाल श्रमिक को कराया विमुक्त।

rktvnews

रांची:बाबूलाल मरांडी सर्व सम्मति से प्रदेश भाजपा नेता विधायक दल हुए घोषित।

rktvnews

Leave a Comment