भिखारी ठाकुर सम्मान से आंतरिक ऊर्जा को मिले पंख : साधना श्रीवास्तव
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा )19 दिसंबर। रंगमंच के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान हेतु साधना श्रीवास्तव को इस वर्ष के “भिखारी ठाकुर सम्मान 2025” से नवाजा गया है।साधना श्रीवास्तव को यह सम्मान स्थानीय पटेल बस पड़ाव परिसर स्थित भिखारी ठाकुर सांस्कृतिक मंच पर भिखारी ठाकुर सामाजिक शोध संस्थान द्वारा लोक कलाकार की जयंती 18 दिसंबर पर आयोजित भिखारी ठाकुर रंग जलसा 2025 के दौरान दिया गया। विदित हो की भिखारी ठाकुर सामाजिक शोध संस्थान विगत कई वर्षों से ऐसे आयोजनों के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में प्रतिभाओं को सम्मानित करते आ रहा है। इसी सम्मान पुरस्कार के तहत इस वर्ष का भिखारी ठाकुर सम्मान साधना को दिया गया है। ज्ञातव हो कि रंग मंच की दुनिया में उत्तरोत्तर नई ऊंचाईयों को छूने वाली साधना ने भिखारी ठाकुर रचित गंगा स्नान,बेटी बेचवा, गबड़घीचोर,भाई विरोध , विदेशीया आदि नाटकों में मुख्य भूमिका निभाई है।रंगमंच के क्षेत्र में कई सम्मानों से नवाजी गई साधना श्रीवास्तव ने अभिनय में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु संस्थान द्वारा प्रदत्त सम्मान पर भिखारी ठाकुर सामाजिक शोध संस्थान के प्रति अपने आभार प्रकट किए है।
साधना श्रीवास्तव के इस सम्मान पर रंग मंच में हर्ष व्याप्त है और सभी ने अपनी अपनी बधाईयां एवं शुभकामनाएं प्रेषित की है।
बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित करने वालों में मुख्य रूप से संजय नाथ पाल,डॉ. जया जैन,कमलेश कुंदन(चित्रकार),शेफाली श्रीवास्तव ,अनिल कुमार दीपू,कृष्णेंदु,दीपाली श्रीवास्तव,डॉ.अनिल सिंह,डॉ.विवेक ओझा,अखिलेश सिंह,मुकेश मुस्कान,मंजू सिंह,अंबुज आकाश,नवाब आलम सहित अन्य शामिल है।

