RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

बिहार:भोजपुर:जन सुराज पार्टी की उम्मीदवार किरण सिंह ने घर घर जाकर लोगों से किया जन संवाद।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर) 01 नवंबर।जन सुराज पार्टी आगामी उपचुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है और लगातार जन सभाएं आयोजित कर जनता को संबोधित कर रही है। पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर से लेकर तमाम उम्मीदवार जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनने और समाधान की दिशा में काम करने का प्रयास कर रहे हैं। तरारी विधानसभा क्षेत्र से जन सुराज पार्टी की उम्मीदवार किरण सिंह ने घर-घर जाकर लोगों से जन संवाद किया। इस अभियान के माध्यम से उन्होंने स्थानीय लोगों की समस्याओं और उनकी जरूरतों को समझने की कोशिश की। किरण सिंह ने शुक्रवार को कोरण देहरी , गुलजारपुर , पेरहप ,और खड़ाओ छतर्भुज पंचायतो मे जाकर जनता की समस्याओं को सुना और उसका समाधान निकालने का आश्वासन दिया। इस दौरान आम जनता ने उनका जमकर समर्थन किया ।
किरण सिंह ने शिक्षा,महिला सशक्तिकरण,और सामाजिक सुधार पर अपने विचार साझा किया । उन्होंने वादा किया कि अगर उन्हें जनता का समर्थन मिलता है,तो वह तरारी के विकास के लिए बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर उत्पन्न करने, और महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए विशेष कार्यक्रम की शुरुआत करेंगी।
किरण सिंह का कहना है कि पिछले दस वर्षों में तरारी का विकास रुका हुआ है और वह इसे एक समृद्ध और सशक्त क्षेत्र बनाने की दिशा में काम करेंगी। उन्होंने कहा कि तरारी के लोगों को एक बार जन सुराज को मौका देना चाहिए और अगर उन्हें जनता की सेवा करने का मौका मिलता है तो वह हर संभव जनता की उम्मीदों पर खड़े उतरने का प्रयास करेंगी | वहीं उन्होंने जब क्षेत्र की महिलाओं से मुलाकात की ,तो सभी महिलाओं ने उनका दिल खोल कर स्वागत किया और अपनी सारी समस्याओं को बताया और क्षेत्र में पहली महिला प्रत्याशी होने पर खुशी जताई |वहीं प्रत्याशी किरण सिंह ने लोगों को भरोसा दिलाया कि अगर जन समर्थन से आगामी उपचुनाव में जन सुराज की जीत होती हैं तो किरण सिंह हर संभव प्रयास करेंगी ताकि लोगों के लिए सुंदर क्षेत्र की स्थापना हो सके।

Related posts

वैशाली:ब्रिटानिया न्यूट्रिशन फाउंडेशन के द्वारा 88 टीबी मरीजों को लिया गया गोद।

rktvnews

राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच ने “नो मोर पाकिस्तान” राष्ट्रव्यापी अभियान पर जारी किया विस्तृत वक्तव्य।

rktvnews

भोजपुर: पं दीनदयाल की जयंती पर पुष्पांजलि के बाद पर्यावरण संरक्षण हेतु पौधारोपण।

rktvnews

दरभंगा:बैटरी चालित ट्राईसाईकिल वितरण की स्वीकृति हेतु जिला स्क्रीनिंग समिति की हुई बैठक।

rktvnews

राजस्थान के ग्रामीण क्षेत्रों में बनाएंगे 3 लाख 41 हजार से ज्यादा मकान: शिवराज चौहान

rktvnews

राष्ट्रपति कल 94 प्रख्यात कलाकारों को साल 2022 और 2023 के लिए संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार प्रदान करेंगी।

rktvnews

Leave a Comment