RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:भोजपुर जिला क्रिकेट संघ की वार्षिक आम सभा संपन्न।

RKTV NEWS/आरा(भोजपुर)16 दिसंबर।आज तारकेश्वर नारायण अग्रवाल कॉलेज हरगांव जगदीशपुर में संघ के अध्यक्ष कृष्ण मुरारी अग्रवाल की अध्यक्षता में दोपहर 12:00 से भोजपुर जिला क्रिकेट संघ का वार्षिक आम सभा सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
इसमें तय एजेंडे के अनुसार बारी-बारी से सब पर विचार विमर्श हुआ जिसमें सर्वप्रथम पूर्व के आम सभा में लिए गए निर्णय की संपुष्टि की गई।
उसके बाद संघ के सचिव आलोक कुमार ने सदन के सामने अपना रिपोर्ट प्रस्तुत किया, जिसमें उन्होंने क्रिकेट के सभी पहलुओं पर अपना विचार व्यक्त किया। भोजपुर जिला क्रिकेट संघ से खेलने वाले उन सभी खिलाड़ियों के बारे में चर्चा की जो स्टेट टीमों में अपना जलवा बिखेर रहे हैं। वहीं संघ के कोषाध्यक्ष विवेक कुमार ने पिछले सत्र का लेखा जोखा ऑडिटेड रिपोर्ट एवं इस वर्ष का बजट साथ ही फरवरी माह में होने वाले टूर्नामेंट में अनुमानित खर्च को भी उन्होंने सदन के सामने रखा।
एन.के. एसोसिएट को अगले सत्र के लिए भी ऑडिटिंग के लिए सर्वसम्मति से सहमति बनी।
वहीं पूर्व सचिव के द्वारा किए जा रहे क्रियाकलापों के बारे में भी चर्चा की गई। और उन्हें भोजपुर जिला क्रिकेट संघ का सभी दस्तावेज, ट्रॉफी, बैंक के कागजात, वापस करने का आग्रह किया गया।
वही भोजपुर जिला क्रिकेट संघ के संविधान में संशोधन करने की भी चर्चा की गई सदन ने उसका स्वागत भी किया।
कुछ खिलाड़ियों ने अपना आवेदन संघ को सौप था जिसमें उन लोगों ने यह प्रार्थना किया था कि मेरा भी सस्पेंशन समाप्त कर खेलने की अनुमति दी जाए, अभी सदन की सहमति इस पर नहीं बन पाई।
संघ के उपाध्यक्ष जितेंद्र कुमार शर्मा ने भोजपुर जिला क्रिकेट संघ के इंफ्रास्ट्रक्चर के बारे में चर्चा की एवं इसकी बेहतरी के बारे में सुझाव भी दिया और उन्होंने खुद इसकी जिम्मेवारी भी ली।
संघ के अध्यक्ष कृष्ण मुरारी अग्रवाल ने फरवरी माह में होने वाला टूर्नामेंट को कैसे शानदार तरीके से कराया जा सकता है इस पर गहन चर्चा की और उस पर होने वाले खर्च के बारे में भी जानकारी प्राप्त की।
वार्षिक आमसभा में संघ से जुड़े सभी क्लबो के अध्यक्ष, सचिव, संघ के आजीवन सदस्य एवं विशेष आमंत्रित सदस्य गण उपस्थित रहे।

Related posts

राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और लोक सभा अध्यक्ष ने बाबासाहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर संसद भवन परिसर में प्रेरणा स्थल पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

rktvnews

भोजपुर: जिला समाहरणालय सभागार में सी-विजिल ऐप संबंधित प्रशिक्षण आयोजित।

rktvnews

54वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में अभिनेत्री रानी मुखर्जी के साथ ‘दमदार प्रस्‍तुति देना’ विषय पर ‘इन-कन्वर्सेशन’।

rktvnews

भोजपुर : ट्रेन से कटी अनेकों भेङ! भेङ पालक दुखी।

rktvnews

भोजपुर: जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने किया तरारी विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्रों का निरीक्षण।

rktvnews

राजस्थान बनेगा ‘सुजलाम सुफलाम’, डबल इंजन सरकार राजस्थान के विकास में कोई कसर बाकी नहीं रखेगी :प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

rktvnews

Leave a Comment