RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

सुविज्ञ शिशु मंदिर में राष्ट्रीय खेल दिवस पर खेल प्रतियोगिता आयोजित।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 29 अगस्त। प्रखंड के सुविज्ञ शिशु मंदिर सरना-भरौली मे राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर खेल प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने खेल में अपने करतब, हुनर और क्षमता का प्रदर्शन किया। स्कूली बच्चों ने कबड्डी, खो-खो, नमस्ते जी सहित अन्य खेलों में भाग लिया। खेल में अच्छा प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागी बच्चों के बीच पारितोषिक का वितरण किया गया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक सुधीर तिवारी ने कहा कि बच्चों के लिए पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद भी बहुत जरूरी है। जहाॅ एक तरफ पढ़ाई से बच्चों का मानसिक विकास होता है वहीं दूसरी तरफ खेलकूद से बच्चों का शारीरिक विकास होता है। मानसिक विकास के साथ-साथ शारीरिक विकास, दोनों ही बच्चों के विकास के लिए आवश्यक है। तभी बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है जो बङे होने के दौरान उनके व्यक्तित्व को निखारता है। इस अवसर पर शिक्षक श्रीकांत प्रसाद, राकेश सिंह, महेश सिंह, कुसुम देवी, सुनैना कुमारी, सलोनी कुमारी, श्वेता कुमारी सहित स्कूली बच्चे और बच्चियाॅ उपस्थित थी।

Related posts

सुपौल: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में‘‘शिक्षा संवाद’’ कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने प्रसिद्ध उद्योगपति रतन टाटा को श्रद्धासुमन अर्पित किया।

rktvnews

मृत किसान के शोकाकुल परिजनों से मिले रघुपति यादव! व्यक्त की शोक संवेदना।

rktvnews

नारनौल:30 वां जिला स्तरीय युवा महोत्सव:हरियाणा की समृद्ध संस्कृति को विश्व पटल पर ले जाने के हो रहे प्रयास : वैशाली सिंह

rktvnews

राष्ट्रपति ने मानवाधिकारों पर एशिया प्रशांत फोरम की वार्षिक आम बैठक और द्विवार्षिक सम्मेलन का उद्घाटन किया।

rktvnews

दिल्ली दंगों के 5 साल : किसी को सज़ा, किसी को इनाम।

rktvnews

Leave a Comment