RK TV News
खबरें
Breaking News

देहरादून:लोक भवन में राज्यपाल से भारत दर्शन-शैक्षिक भ्रमण कर लौटे छात्र-छात्राओं ने की मुलाकात।

RKTV NEWS/देहरादून ( उत्तराखंड)16 दिसंबर।राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह से आज लोक भवन में भारत दर्शन-शैक्षिक भ्रमण कर लौटे छात्र-छात्राओं ने मुलाकात की। माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से इस शैक्षिक भ्रमण पर गए विद्यार्थियों ने राज्यपाल से अपने अनुभवों को साझा किया। बच्चों ने बताया कि वे इस भ्रमण से शैक्षिक ज्ञान के साथ ही अन्य राज्यों की संस्कृति, खान-पान, वेशभूषा से परिचित हुए। इस शैक्षिक भ्रमण में बच्चों ने केरल, कर्नाटक और तेलंगाना के प्रमुख वैज्ञानिक संस्थानों, उच्च शैक्षिक और तकनीकी संस्थानों और प्रमुख ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण किया। इस अवसर पर बच्चों को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि शैक्षिक भ्रमण के माध्यम से विद्यार्थियों में बदलाव और आत्मविश्वास आया है, जिसकी झलक संवाद के दौरान स्पष्ट दिखी है। उन्होंने कहा कि संभव है इस यात्रा ने अनेक विद्यार्थियों को अपने भविष्य के लक्ष्य एवं करियर के चयन के लिए नई दिशा और प्रेरणा दी हो। राज्यपाल ने कहा कि भारत की विविधता को प्रत्यक्ष रूप से देखना, देश की प्रगति, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और नवाचारों को नजदीक से समझना एक विशिष्ट और प्रेरक अनुभव है। उन्होंने कहा कि भले ही हमारी भाषाएं, पहनावे और परंपराएं भिन्न हों, परंतु देश के लिए सभी का हृदय एक समान धड़कता है। उन्होंने कहा कि इस भ्रमण के बाद बच्चे अपना स्वमूल्यांकन अवश्य करें। राज्यपाल ने विद्यार्थियों से बड़े सपने देखने का आह्वान करते हुए कहा कि संकल्प, अनुशासन और कठोर परिश्रम से ही किसी भी लक्ष्य की प्राप्ति संभव है। उन्होंने कहा कि बिना परिश्रम के सफलता की कल्पना नहीं की जा सकती। राज्यपाल ने कहा की आप सभी भावी नेतृत्वकर्ता हैं और आप सभी में जो नेतृत्व क्षमता विकसित हो रही है और वे अन्य बच्चों के लिए प्रेरणा हैं। राज्यपाल ने विद्यार्थियों से कहा कि वे इस शैक्षिक भ्रमण के अपने अनुभवों को जरूर लिखें और अपने सहपाठियों व अन्य लोगों के साथ साझा करें। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने जीवन के लिए स्पष्ट मिशन और लक्ष्य निर्धारित करने की प्रेरणा दी। राज्यपाल ने सभी विद्यार्थियों को इस प्रेरणादायी शैक्षिक यात्रा को सफलतापूर्वक पूर्ण करने पर बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

Related posts

भोजपुर : बारिश से अनुमंडल कार्यालय परिसर मे जलजमाव।

rktvnews

भोजपुर:बक्सर में होने वाले भाजपा युवा संवाद को लेकर जिला स्तरीय बैठक संपन्न।

rktvnews

भोजपुर: हत्याकांड मे संलिप्त 2 गिरफ्तार।

rktvnews

आरईसी लिमिटेड बैंगलोर मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड को 3,045 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान करेगी।

rktvnews

अंतरराष्ट्रीय विमानन सम्मेलन एवं प्रदर्शनी Wings India 2026 में उत्तराखण्ड को “Best State for Promotion of Aviation Ecosystem” के प्रतिष्ठित पुरस्कार से किया गया सम्मानित।

rktvnews

गिरीडीह :जिला नजारत उप समाहर्ता ने जनता दरबार में आमजनों की सुनी शिकायतें और समस्याएं अधिकारियों को अग्रसारित करते हुए यथोचित कार्रवाई के दिए निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment