
जगदीशपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 19 सितम्बर। जगदीशपुर मे शुक्रवार को अपराह्न तेज बारिश हुई। लगभग एक घंटे तक पानी बरसा। एक घंटे के दरम्यान रुक-रुक कर तीन बार बारिश का तेज झोंका आया। तीनों बार जमकर बारिश हुई। मौसम सुहावना हो गया। किसानों के चेहरे पर खुशी दिखने लगी। खेतों मे लगे उनके धान को पानी मिल गया। खेतों मे लगे हरे भरे धान लहलहा उठे। वहीं दूसरी तरफ इस 1 घंटे की बारिश ने अनुमंडल कार्यालय को नरक मे तब्दील कर दिया।

अनुमंडल कार्यालय में जल जमाव हो गया। अनुमंडल कार्यालय परिसर मे कुछ पानी तो पहले से ही था। रही सही कसर इस बारिश ने पूरी कर दी। जल जमाव के कारण अनुमंडल कार्यालय और अनुमंडल व्यवहार न्यायालय मे आये लोगों को पानी पार करके वाहन को ले जाना पड़ रहा है। पैदल चलने वाले लोग ऊॅचा स्थल खोज कर लोग आ जा रहे हैं। कई जगह लोग ईंट लगा कर पानी पार कर रहे हैं।
