RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:बक्सर में होने वाले भाजपा युवा संवाद को लेकर जिला स्तरीय बैठक संपन्न।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)14 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी भोजपुर की तरफ से युवा संवाद को लेकर जिला स्तरीय बैठक किया गया। पार्टी के भोजपुर जिला अध्यक्ष दुर्गाराज के निर्देशानुसार बुधवार को बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से अध्यक्षता पार्टी के युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विभू जैन के द्वारा किया गया। इस बैठक में मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष सह क्षेत्रीय प्रभारी कुलभूषण और जितेन्द्र सिंह द्वारा आगामी होने वाले बक्सर जिला में युवा संवाद को लेकर कुछ निर्देशों पर मुख्य रूप से चर्चा की गई।जिसमें मुख्य क्षेत्रिय प्रभारी द्वारा बताया गया कि युवाओं की भूमिका भारत की सबसे लोकप्रियता को दर्शाती है। युवा आज का भारत और भारत का विधाता के स्वरुप है। चलो बक्सर, चलो बक्सर के नारों के साथ युवा जिला बैठक में उद्घोषणा की गई। जिसमें मुख्य रूप से यह बताया गया कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्य योगी नाथ और असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्व शर्मा में से किन्हीं एक राज्य के मुख्यमंत्री की युवा संवाद को लेकर आगमन हो सकता है। बैठक में उपस्थित युवा मोर्चा भोजपुर जिला अध्यक्ष विभू जैन ने बताया कि बक्सर में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में मुख्य रूप से युवाओं के बीच आत्मनिर्भरता, स्वरोजगार, रोजगार और भारत में युवाओं की भूमिका को लेकर इस कार्यक्रम को आगामी 24 अगस्त को आयोजित होना है। इस कार्यक्रम का संयोजक राहुल सिंह को नियुक्त किया गया है। पूरे बैठक की मंच संचालन का नेतृत्व आदित्य सिंह आदि ने किया। वही प्रमुख रूप से उपस्थित पूर्व युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सह बक्सर प्रभारी प्रकाश सिंह, प्रियांशु श्रीवास्तव,उमंग चंद्रवंशी,रत्नेश नंदन, रितिक गुप्ता,गौतम श्रीवास्तव,धर्मेंद्र कुमार,रंजन सिंह,धर्मेंद्र पांडे,मनीष कुमार दुबे,रितेश ओझा, कृष्णा गुप्ता,हिमांशु गुप्ता, आशुतोष तिवारी,अमन कुमार,रमेश कुमार सिंह, रौशन कुमार सिंह,मुरारी सिंह, आकाश राय,पंकज सिंह, मंज़िल सिंह, शैलेंद्र सिंह, विकाश कुमार पंडित,तारकेश्वर पांडे, बीर बहादुर सिंह, एवं धन्यवाद ज्ञापन भोजपुर जिला प्रभारी वरुण सिंह ने किया। इस बैठक में मंडल अध्यक्ष, कमल क्लब के संयोजक, सोशल मीडिया प्रभारी के संयोजक एवं जिला के पदाधिकारी लोग थे। जिसकी जानकारी मीडिया प्रभारी अरिहंत विजय जैन ने दी।

Related posts

भोजपुर: डीएम ने किया रिंग रोड निर्माण हेतु प्रस्तावित मार्ग का निरीक्षण।

rktvnews

‘इन कन्वरसेशन’ में युवा फिल्म निर्माताओं ने ‘कहानी कहने के जुनून’ पर आधारित चुनौतियां के बारे में विचार-विमर्श किया।

rktvnews

भोजपुर: उर्दू विधार्थी प्रोत्साहन राशि योजना अंतर्गत उर्दू भाषी विद्यार्थियों के बीच वाद- विवाद प्रतियोगिता आयोजित।

rktvnews

सारण:महादलित टोलों में विकास योजनाओं के अध्ययन एवं लोगों की आकांक्षाओं को जानने के लिये लगेगा विशेष विकास शिविर।

rktvnews

सड़क हादसे में बारा बसंतपुर के मूंजी पासवान की मौत पर जाप नेता रघुपति यादव ने शोक प्रकट किया।अस्पताल पहुंच परिजनों को बंधाया ढांढस।

rktvnews

भोजपुर: आरा की जनता के अधूरे पड़े कार्यों को पूरा करना एकमात्र लक्ष्य: आनंद रमन उर्फ रमन सिंह

rktvnews

Leave a Comment