RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

दुमका:तीसरे कार्यकाल में भी गांव, गरीब, वंचित और महिलाओं को समर्पित रहेगी मोदी सरकार : बाबूलाल मरांडी

सीता सोरेन को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।

दुमका/झारखण्ड (डॉ अजय ओझा, वरिष्ठ पत्रकार) 30 मई।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने 29 मई को दुमका लोकसभा के अंतर्गत नाला विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में दुमका लोकसभा के प्रत्याशी सीता सोरेन के पक्ष में जनसंपर्क अभियान के तहत बैठक को सम्बोधित किया।
साथ ही, प्रदेश अध्यक्ष ने दुमका लोकसभा अंतर्गत जनसंपर्क कर माताओं बहनों को मतदान के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि केंद्र में तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बननी तय है। तीसरे कार्यकाल में मोदी सरकार गांव, गरीब, वंचित और महिलाओं के लिए समर्पित रहेगी।
उन्होंने कहा कि यह झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस दोनों ही संताल परगना में चुनाव लड़ रहे हैं। दोनों पार्टी झारखंड के विरोधी रहे हैं। झारखंडवासियों के भी विरोधी रहे हैं। 55 वर्षों तक कांग्रेस पार्टी ने देश में राज किया। झारखंड मुक्ति मोर्चा इन्हीं के साथ रहा, लेकिन इन लोगों ने झारखंड अलग राज्य नहीं बनाया।
भाजपा ने वादा किया था कि केंद्र में हमारी सरकार बनने पर झारखंड अलग राज्य का गठन किया जाएगा। केंद्र में अटल बिहारी वाजपेई के नेतृत्व में सरकार बनने पर झारखंड अलग राज्य बना। झारखंड अलग राज्य भाजपा और अटल बिहारी वाजपेई की देन है। जिस पार्टी ने झारखंड अलग राज्य बनाया है, हमें उसी पार्टी को वोट करना है।
उन्होंने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस विकास के भी विरोधी हैं। पहले गांव तक सड़कें नहीं हुआ करती थी। नदी नाले में पुल भी नहीं हुआ करता था। घरों तक बिजली भी नहीं थी। जब केंद्र में और झारखंड में बीजेपी की सरकार बनी, तब गांव तक सड़क बन गई। घर-घर तक बिजली पहुंच गई। बिजली नहीं रहने से केरोसिन और लालटेन के लिए सभी इधर-उधर दौड़ लगाते थे।
विकास की रोशनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांव तक पहुंचाई है। कांग्रेस चाहती तो गांव तक सड़क पहुंच जाती। बिजली घर-घर तक पहुंचा देती, लेकिन इन्होंने काम नहीं किया। प्रधानमंत्री आवास नरेंद्र मोदी गरीबों को दे रहे हैं। मुफ्त में गरीबों को अनाज भी दिया जा रहा है। इलाज और दवा के लिए 5 लाख रुपए तक का बीमा भी कराया है। जो हमारे लिए इतनी चिंता करते हैं, उन्हें हमें 2024 में फिर से प्रधानमंत्री बनाना है। उन्होंने कहा कि झारखंड में कांग्रेस, झारखंड मुक्ति मोर्चा और राजद की बीते साढ़े चार वर्षों से सरकार है। इस सरकार ने विकास का कोई काम की नहीं किया। झारखंड को लूटने में लग गई। चाहे वह हेमंत सोरेन हो या आलमगीर आलम। आज भी जो सरकार है, वह अलग नहीं दिख रही है। लूटने में लगी है। इन लोगों ने नदी का बालू, कोयला, पहाड़ को लूटा। जमीन का फर्जी कागजात बनाकर उसको लूट लिया। आज लूट गए पैसे का चारों तरफ अंबर दिखाई पड़ता है। आज हेमंत सोरेन, आलमगीर आलम जेल में है। दो-दो आईएएस जेल में है। एक इंजीनियर जेल में है। दलाल और बिचौलिए भी जेल में है। इन लोगों ने इस राज्य को लूटा है। हमें झारखंड को लूटने से बचाना है। दलाल और बिचौलिया से झारखंड को बचाना है, तभी झारखंड का विकास होगा। 1 जून को अपना वोट कमल छाप को दें।

Related posts

गिरीडीह:संयुक्त निदेशक वेद प्रकाश मीणा ने बेंगाबाद प्रखंड अंतर्गत चमरखों में संचालित आदि कर्मयोगी सेंटर का निरीक्षण किया, दिए जरूरी दिशा-निर्देश।

rktvnews

भाषा विभाग के सचिव विनोद प्रसाद रतूड़ी का चार दिवसीय दौरा।

rktvnews

समावेशिता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता हमारी समृद्ध विरासत है:उपराष्ट्रपति

rktvnews

चतरा:प्रतापपुर थाना अंतर्गत गारा में अवैध विदेशी शराब की मिनी फैक्ट्री का उद्भेदन।

rktvnews

दुमका:श्रावणी मेला में श्रद्धालुओं की भीड़ को लेकर मयूराक्षी कला मंच में ब्रीफिंग आयोजित।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त ने जनता दरबार के माध्यम से आमजनों की समस्याएं सुनी।

rktvnews

Leave a Comment