RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमीक्षात्मक बैठक

चतरा:श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण (आईटीआई), कौशल विकास विभाग की समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न।

चतरा/झारखंड 13 अक्टूबर।डीआरडीए कार्यालय कक्ष में निदेशक डीआरडीए अरूण कुमार एक्का की अध्यक्षता में श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण (आईटीआई), कौशल विकास विभाग की समीक्षात्मक बैठक की गई।
बैठक में मुख्य रूप से प्रवासी श्रमिक, असंठित श्रमिक, किशनपुर एवं सिमरिया आईटीआई में मानवबल, झारखण्ड राज्य के निजी क्षेत्र में स्थानीय उम्मीदवारों का नियमावली अधिनियम 2021 समेत अन्य की बिन्दुवार समीक्षा की गई।
समीक्षा के क्रम में प्रवासी श्रमिकों का अधिक से अधिक संख्या में निबंधन कराने का निर्देश दिया गया। साथ ही राज्य से बाहर कार्य करने वाले प्रवासी श्रमिकों के मृत्यु की स्थिति में उनके आश्रितों को दिए जाने वाले अनुदान से संबंधित प्राप्त आवेदनों का सत्यापन दो दिनों के अंदर प्रखण्ड विकास पदाधिकारी से कराने का निर्देश दिया गया। जिले के सभी पंचायत प्रवासी मजदूरों को जागरूक करने हेतु इससे संबंधित बैनर पोस्टर पंचायत में लगाकर व्यापक प्रचार-प्रसार करने का निर्देश दिया गया।
ईश्रम में निबंधित श्रमिकों जिनकी मृत्यु दुर्घटना या अपंगता के कारण 31 मार्च 2022 से पूर्व हुआ हो उसकी सूची एवं आवेदन प्रखण्ड विकास पदाधिकारी से प्राप्त करने का निर्देश दिया गया।
झारखण्ड राज्य के निजी क्षेत्र में स्थानीय उम्मीदवारों का नियमावली अधिनियम 2021 के अंतर्गत 75 प्रतिशत से कम स्थानीय नियोजन है उन्हे मानक पूर्ति हेतु वर्क प्लान मंगवाने का निर्देश दिया गया। जिन नियोजकों द्वारा तिमाही रिटर्न फाइल नहीं किया गया है उनके उपर नियमसंगत कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।
उक्त बैठक में श्रम अधीक्षक अरविंद कुमार, नियोजन पदाधिकारी मन्नु कुमार, आईटीआई प्राचार्य समेत अन्य संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:आरा में सुदामा प्रसाद और अगिआंव में शिवप्रकाश रंजन की जीत करें सुनिश्चित : राजू यादव

rktvnews

रायपुर : मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने आज देवेंद्रनगर के मतदान केंद्र पहुँच कर सपरिवार अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

rktvnews

इंदौर:लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के लिए संसदीय क्षेत्र की संस्कृति के अनुरूप चुनावी काका एवं चुनावी काकी “शुभंकर” का अनावरण किया गया।

rktvnews

देहरादून:अष्टम् सचिवालय वार्षिक एथलेटिक्स मीट का आयोजन।

rktvnews

पटना: आम जनता को मिले डेटा संग्रहण का लाभ : डाॅ. उदय कांत

rktvnews

पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी संचार क्रांति के सूत्रधार – सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री

rktvnews

Leave a Comment