RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:आरा के डॉ निराला ने सफल ऑपरेशन कर एक किलो का ट्यूमर निकाला।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)28 मई।सहार थाना क्षेत्र अंतर्गत कोरान डिहरी गांव निवासी स्व राघव पासवान के 50 वर्षीय पुत्र जगरनाथ पासवान के बाएं हाथ की कलाई के ऊपर पिछले करीब चार वर्षों से बड़ा ट्यूमर बना हुआ था। बीमारी के इलाज के लिए वे पटना, दानापुर, बिहटा और आरा के कई चिकित्सकों से संपर्क कर चुके थे। कुछ डॉक्टरों ने हाथ काटने तक की सलाह दी थी, लेकिन परिवार तैयार नहीं हुआ।इसी दौरान महावीर टोला के समीप Medicon Hospital के ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉक्टर सूर्यकांत निराला से मुलाकात हुई।सभी रिपोर्टों की जांच करने के बाद कुछ आवश्यक टेस्ट कराए और ऑपरेशन की सलाह दी। इसके बाद सफल सर्जरी कर मरीज के हाथ से करीब एक किलोग्राम वजन का ट्यूमर बाहर निकाला गया। डॉ. निराला ने बताया कि ऑपरेशन पूरी तरह सफल रहा और सबसे बड़ी बात यह रही कि मरीज की सभी उंगलियां सामान्य रूप से कार्य कर रही हैं। ट्यूमर को बायोप्सी जांच के लिए भेज दिया गया है।

Related posts

क्या थायरॉइड की वजह से प्रेगनेंसी में आ सकती है बाधा : डॉ चंचल शर्मा

rktvnews

भोजपुर:कुमार अजय सिंह को मिला “भोजपुरी गंवई उमंग साहित्य” सम्मान।

rktvnews

मध्यप्रदेश:प्रदेश में बन रहा अपना (दल) एस का मजबूत संगठन।

rktvnews

राजस्थान:वैदिक मंत्रोच्चार संग प्रदेशभर में हुआ भव्य सूर्य नमस्कार।

rktvnews

अपने घर आंगन में सकारात्मक प्रभाव वाले औषधीय पौध लगा कर जटिल व्याधियों से निजात पाए:योग गुरु

rktvnews

भाकपा माले की ब्रांच इकाई ने पार्टी संस्थापक चारू मजूमदार का शहादत और पार्टी का 49 स्थापना दिवस मनाया।

rktvnews

Leave a Comment