RK TV News
खबरें
Breaking News

इंदौर के चार महत्वपूर्ण फ्लाईओवर्स का निर्माण जून तक होगा पूरा।

कलेक्टर शिवम वर्मा ने किया अधिकारियों के साथ स्थल निरीक्षण,गुणवत्ता के साथ आगामी जून तक निर्माण कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश।

इंदौर/मध्यप्रदेश (मनोज कुमार प्रसाद) 19 जनवरी। कलेक्टर शिवम वर्मा ने आज इंदौर शहर में निर्माणाधीन चार प्रमुख फ्लाईओवरों का मौके पर पहुँचकर निरीक्षण किया और कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी फ्लाईओवर आगामी जून माह तक पूर्ण किए जाएं तथा निर्माण में गुणवत्ता और समय-सीमा का विशेष ध्यान रखा जाए।
इस दौरान नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल, एसडीएम प्रदीप सोनी, अपर आयुक्त नगर निगम अभय राजनगांवकर सहित ट्रैफिक पुलिस, नगर निगम, प्रशासन, निर्माण एजेंसी एमपीआरडीसी और अन्य सभी संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे। कलेक्टर शिवम वर्मा ने निरीक्षण के दौरान देवास नाका, सत्य साईं चौराहा, मूसाखेड़ी, और क्रिस्टल आईटीआई पार्क चौराहा पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर के निर्माण कार्यों की विस्तार से समीक्षा की । कलेक्टर श्री वर्मा ने कहा कि ये सभी फ्लाईओवर्स शहर की यातायात व्यवस्था के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं और इनके पूर्ण होने से नागरिकों को बड़ी राहत मिलेगी।
बैठक में निर्माण कार्यों में आ रही बाधाओं, छोटे-छोटे रिमूवल (अतिक्रमण/संरचनाएं हटाने), वैकल्पिक व्यवस्थाओं और समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने की रणनीति पर चर्चा की गई। कलेक्टर श्री वर्मा ने कहा कि नागरिकों की सुविधा सर्वोपरि है। उन्होंने निर्देश दिए कि निर्माण कार्य के दौरान नागरिकों को न्यूनतम असुविधा हो, इसके लिए विशेष प्रबंध किए जाएं। ट्रैफिक संचालन के लिए गार्ड तैनात किए जाएं, ताकि यातायात सुचारु रहे। धूल उड़ने से रोकने के लिए नेटिंग और आवश्यक सुरक्षा उपाय किए जाएं। सर्विस लेन पर पैच रिपेयरिंग और डामरीकरण कर ट्रैफिक को सुचारू बनाया जाए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य भले ही वर्तमान में समय-सीमा से पीछे चल रहा हो, लेकिन प्रशासन पूरी प्रतिबद्धता के साथ इसे तेजी से पूरा करने के लिए प्रयासरत है। आने वाले दिनों में नियमित समीक्षा कर प्रगति की निगरानी की जाएगी। कलेक्टर श्री वर्मा ने बताया कि चारों फ्लाईओवरों में मुख्य बाधाएं छोटी-छोटी रिमूवल और वैकल्पिक स्थान व्यवस्था से जुड़ी हैं। इन सभी बिंदुओं पर निर्णय लिए गए हैं और जैसे ही ये बाधाएं हटेंगी, कार्यों में तेजी आएगी। उन्होंने मूसाखेड़ी चौराहा पार करने के लिए पैदल नागरिकों के लिए व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि निर्माणाधीन फ्लाईओवर के सर्विस रोड़ पर पर्याप्त लाईटिंग भी की जाए।
कलेक्टर शिवम वर्मा ने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि जून माह तक ये सभी फ्लाईओवर्स का निर्माण पूर्ण हों। निर्देश दिए गए है कि गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं हो। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि नागरिकों को कम से कम असुविधा हो, यह हमारी प्राथमिकता है। प्रशासन इंदौर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए पूरी गंभीरता और सक्रियता के साथ कार्य कर रहा है।

Related posts

सरकार ने पाकिस्तान से भारत में आयातित या निर्यातित सभी वस्तुओं के आयात पर प्रतिबंध लगाया।

rktvnews

महंगाई राहत कैम्प – 1.53 करोड़ से अधिक परिवारों को मिली महंगाई से राहत 6.80 करोड़ से अधिक गारंटी कार्ड हो चुके वितरित।

rktvnews

पटना:तीन दिवसीय सतत पुनर्वास प्रशिक्षण-कार्यशाला के समापन पर विशेषज्ञों ने दिए परामर्श।

rktvnews

09 अप्रैल 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महानवमी के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी संचार क्रांति के सूत्रधार – सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री

rktvnews

Leave a Comment