RK TV News
खबरें
Breaking Newsसम्मान

जन सम्मान वीडियो कांटेस्ट से मिल रहा आत्मसम्मान और नई पहचान— अब तक 10 प्रदेशवासियों ने जीती 10 लाख रूपये की ईनाम राशि

जयपुर/राजस्थान 20 जुलाई। प्रदेश में 7 जुलाई से आयोजित हो रहे जन-सम्मान वीडियो कांटेस्ट से प्रदेश की सभी महत़्वपूर्ण जन-कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी रचनात्मक तरीके से पहुंच रही है। आमजन राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी रोचक तरीके से वीडियो के माध्यम से देकर ईनाम जीत रहे हैं और उन्हें नई पहचान भी मिल रही है। इस प्रकार योजनाओं के प्रचार-प्रसार के साथ अब तक 10 लोगों को 10 लाख रुपए की ईनाम राशि मिल चुकी है। द्वितीय स्थान पर रहने वालों ने 50 हजार रूपये और तीसरे स्थान पर रहे विजेता 25 हजार रूपये की ईनाम राशि जीत रहे हैं। साथ ही एक हज़ार प्रदेशवासियों को 1000 रूपये प्रति व्यक्ति का प्रेरणा पुरस्कार मिल चुका है।
रविवार, 16 जुलाई के परिणाम बुधवार को जारी किए गए, जिसमें जयपुर के नाथूलाल सैनी ने प्रथम पुरस्कार के रूप में एक लाख रूपये जीते। प्रथम पुरस्कार हासिल करने पर उन्होंने बहुत खुशी जाहिर की। उन्होंने बताया कि दो सोशल मीडिया हैंडल पर #JansammanJaiRajasthan के साथ उन्होंने अपना वीडियो पोस्ट किया था।
दूसरे स्थान पर हनुमानगढ़ की संतरो रहीं। उन्होंने 50 हजार रूपये की इनाम राशि प्राप्त की | उन्होंने हर्ष जाहिर करते हुए राज्य सरकार और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का धन्यवाद ज्ञापित किया |
इसी प्रकार प्रतापगढ़ के शैलेन्द्र शर्मा ने 25 हजार की ईनाम राशि जीत कर तीसरा स्थान प्राप्त किया | साथ ही 100 प्रदेशवासियों को 1000 रूपये का प्रेरणा पुरस्कार भी मिला |
राज्य सरकार के इस नवाचार से प्रदेशवासियों में जनसम्मान के साथ नई पहचान भी मिल रही है।

Related posts

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर सभी वैज्ञानिकों और नवाचार कर्मियों को बधाई दी।

rktvnews

पटना:आचार्य निशान्तकेतु की स्मृति में इस वर्ष से दिया जाएगा साहित्य साधना सम्मान : डॉ अनिल सुलभ

rktvnews

20 अप्रैल 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

अमेठी में सांसद खेलकूद प्रतियोगिता मे कुल 1 लाख 11 हजार खिलाड़ियों ने पिछले 25 दिनों में जीते 50 हजार पदक: स्‍मृति जूबिन इरानी

rktvnews

दरभंगा:राम जानकी नवमी पर महिला संवाद का 19वां दिन , महिला शक्ति का प्रतीक।

rktvnews

बीआईएस द्वारा देशभर में छात्रों के लिए 6427 मानक क्लब स्थापित!’मानक कक्षा’ के लिए ₹1 लाख, प्रयोगशाला के लिए पचास हज़ार की वित्तीय सहायता।

rktvnews

Leave a Comment