RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरीडीह:उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी की अनटाइड फंड, विशेष केंद्रीय सहायता , जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट से संबंधित बैठक संपन्न, दिए गए जरूरी दिशा-निर्देश।

अधिकारियों को गुणवत्ता, समयबद्धता और पारदर्शिता पर जोर देते हुए विकास कार्यों को तेजी से पूरा करने और लंबित योजनाओं को जल्द निपटाने के दिए गए निर्देश।

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड)15 दिसंबर।उप विकास आयुक्त, स्मृता कुमारी ने विशेष केंद्रीय सहायता, डीएमएफटी व अनटाइड फंड से संबंधित बैठक की। इस दौरान डीएमएफटी द्वारा क्रियान्वित विभिन्न योजनाओं के तहत किये जा रहे कार्याे के अद्यतन स्थिति की जानकारी ली एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों को निदेशित किया कि सारे कार्यों को गुणवत्तापूर्ण तरीके से निर्धारित समय से पूर्ण करायें। साथ ही अधिकारियों को गुणवत्ता, समयबद्धता और पारदर्शिता पर जोर देते हुए विकास कार्यों को तेजी से पूरा करने और लंबित योजनाओं को जल्द निपटाने के निर्देश दिए गए, ताकि खनन प्रभावित क्षेत्रों में विकास हो सकें। इसके उपरांत उप विकास आयुक्त ने अनटाइड फंड के तहत संचालित योजनाओं की बारी-बारी समीक्षा कर समयबद्ध तरीके से योजनाओं के क्रियान्वयन करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि योजनाओं का क्रियान्वयन पूरी पारदर्शिता और तत्परता के साथ करें। इसके अलावा उन्होंने विशेष केंद्रीय सहायता और जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (DMFT) के तहत संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन को सुनियोजित तरीके से पूर्ण करने का निर्देश दिया।
बैठक में जिला योजना पदाधिकारी, जिला खनन पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता, भवन प्रमंडल, कार्यपालक अभियंता, ग्रामणी कार्य विभाग, योजना विभाग के अधिकारी समेत अन्य संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति की बैठक।

rktvnews

हिंडन वायुसेना स्टेशन की कमान में परिवर्तन।

rktvnews

भोपाल:अतुल खरे को सेवानिवृत्ति पर दी गई विदाई,आयुक्त एवं संचालक शामिल हुए विदाई समारोह में।

rktvnews

वैशाली: डीएम ने सीएफएमएस प्रणाली के अंतर्गत वेतन भुगतान की व्यवस्था 2.0 वर्जन से करने हेतु आयोजित तीन दिवसीय कार्यशाला का उदघाटन किया।

rktvnews

भोजपुरी के प्रति संवेदना प्रकट करने हेतु बिहार सरकार को धन्यवाद:- गीतकार कुमार अजय सिंह ।

rktvnews

चितौड़गढ़:मतदान दिवस पर निजी औद्योगिक संस्थानों एवं राजकीय उपक्रमों में सवैतनिक अवकाश घोषित।

rktvnews

Leave a Comment