RK TV News
खबरें
Breaking Newsकार्यशाला

वैशाली: डीएम ने सीएफएमएस प्रणाली के अंतर्गत वेतन भुगतान की व्यवस्था 2.0 वर्जन से करने हेतु आयोजित तीन दिवसीय कार्यशाला का उदघाटन किया।

RKTV NEWS/वैशाली (बिहार) 18 मार्च।आज जिला पदाधिकारी यशपाल मीणा द्वारा हाजीपुर कोषागार में दीप प्रज्वलित कर सीएफएमएस प्रणाली के अंतर्गत वेतन भुगतान की व्यवस्था 2.0 वर्जन से करने हेतु आयोजित तीन दिवसीय कार्यशाला का उदघाटन किया गया। इस अवसर पर उन्होंने वैशाली के सभी डीडीओ के साथ मेकर – चेकर से कहा कि वे पूरे मनोयोग से ट्रेनिंग लें और जहां समझ में न आए, जरूर पूछे।
विदित हो कि वित्त विभाग द्वारा वेतन निकासी के लिए सीएमएमएस 1.0 के स्थान पर सीएफएमएस 2.0 लाया जा रहा है। इसी के निमित जिले के सभी डीडीओ , मेकर, चेकर को विभिन्न मॉड्यूल यथा एडमिन, मास्टर मेंटेननेंस, पेई मैनेजमेंट, बजट एलॉटमेंट और पेंशन मॉड्यूल आदि पर 18 मार्च से 20 मार्च तक ट्रेनिंग आयोजित है।
वरीय कोषागार पदाधिकारी किशोर कुमार कामत और ट्रेजरी के मास्टर ट्रेनर्स द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
उदघाटन सत्र में अपर समाहर्ता बिनोद कुमार सिंह, ओएसडी मनोज कुमार और जिला सूचना जन संपर्क पदाधिकारी नीरज कुमार के साथ कई अधिकारी, कर्मी मौजूद थे।

Related posts

श्री सर्बानंद सोनोवाल ने नॉर्वे के व्यापार और उद्योग मंत्री श्री जान क्रिश्चियन वेस्ट्रे से भेंट की

rktvnews

बक्सर: 30 बिहार बटालियन के कर्नल रितेश रंजन के नेतृत्व में चला गंगा गोला घाट पर स्वच्छता अभियान।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:बच्चों को अच्छी शिक्षा दें और उनका भविष्य उज्जवल बनाएं : जनक राम

rktvnews

भोजपुर: पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में नगर रामनवमी समिति ने निकाला विरोध मार्च,पुतला किया दहन।

rktvnews

भोजपुर में जल संरक्षण कार्यों का केंद्रीय जल आयोग की टीम ने किया फील्ड वेरिफिकेशन।

rktvnews

इंदौर:राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य में बालिकाओं का हुआ सम्मान।

rktvnews

Leave a Comment