RK TV News
खबरें
Breaking News

भोपाल:अतुल खरे को सेवानिवृत्ति पर दी गई विदाई,आयुक्त एवं संचालक शामिल हुए विदाई समारोह में।

RKTV NEWS/भोपाल (मध्यप्रदेश)01 मई।जनसम्पर्क विभाग के अतुल खरे को सेवानिवृत्ति पर जनसम्पर्क संचालनालय में भावभीनी विदाई दी गई। समारोह में आयुक्त जनसम्पर्क संदीप यादव और संचालक रौशन सिंह शामिल हुए।
विदाई समारोह में आयुक्त जनसम्पर्क श्री यादव ने कहा कि सरकारी गतिविधियों के कारण शासकीय व्यक्ति अपनी व्यस्तता के चलते सामाजिक एवं रुचि की गतिविधियों में इच्छा होते हुए भी अनेकों बार शामिल नहीं हो पाता है। उन्होंने कहा कि श्री खरे सेवानिवृत्ति के बाद सामाजिक गतिविधियों में शामिल होकर अपना योगदान देंगे। उन्होंने श्री खरे और उनके परिवार के उज्जवल भविष्य की कामना की।
विदाई समारोह में संचालक श्री सिंह ने कहा कि श्री खरे ने विभाग की अनेक शाखाओं में पदस्थापना के दौरान अपनी कार्य-कुशलता और संवेदनशीलता का परिचय दिया है। उन्होंने कहा कि सरकारी सेवक के जीवन में सेवानिवृत्ति का दिन भी महत्वपूर्ण होता है। व्यक्ति को इसे भी आनंद के रूप में लेना चाहिये। उन्होंने खरे के उज्जवल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री प्रेस प्रकोष्ठ में पदस्थ संयुक्त संचालक अशोक मनवानी और सहायक संचालक राजेश पाण्डेय ने अतुल खरे के साथ किये गये कार्य अनुभव को साझा किया। आभार प्रदर्शन अपर संचालक जी.एस. वाधवा ने किया।
अतुल खरे ने वर्ष 1991 में जनसम्पर्क विभाग में अपनी सेवाएँ शुरू की थीं। इस दौरान वे मुख्य रूप से जनसम्पर्क कार्यालय छिंदवाड़ा, जबलपुर और संचालनालय भोपाल की विभिन्न शाखाओं में पदस्थ रहे।अतुल खरे ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ली है।

Related posts

हनुमानगढ़:अपने व्यवहार में अपनाए प्रकृति प्रेम -जिला कलेक्टर

rktvnews

बिहार: पटना:छठव्रतियों ने अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को किया अर्घ्य अर्पण! रक्तिम रवि को किया नमन।

rktvnews

भाजपा ने हेमंत सरकार पर बोला बड़ा हमला,सर्वोच्च न्यायालय के आदेश की गलत व्याख्या ना करें मुख्यमंत्री : प्रतुल शाहदेव

rktvnews

आजमगढ़: गौरवशाली पूर्वांचल का किया गया लोकार्पण।

rktvnews

पीएम के आह्वान पर भाजपा भोजपुर महिला मोर्चा ने चलाया स्वच्छता अभियान कार्यक्रम!दलित बस्तियों में बाटी पाठ्य सामग्रीया।

rktvnews

वाराणसी में श्रीराम कथा यज्ञ का हुआ शुभारंभ।

rktvnews

Leave a Comment