RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर: जीवन में एक नेक इंसान और नागरिक बनें विद्यार्थी: उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा

संत जोसेफ स्कूल में आयोजित एलुमिनियम जुबली कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपायुक्त हुए शामिल हुए।

आदर्श विद्यार्थी के रूप में व्यक्तित्व के विकास, कम्युनिकेशन स्कील और स्पोर्ट्स के प्रति झुकाव के साथ सोशल मीडिया के सही इस्तेमाल और नुकसान से बच्चों को कराया अवगत।

 

बच्चों में वैज्ञानिक सोच, नवाचार और सृजन क्षमता को विकसित करना हो सबका उद्देश्य: उपायुक्त

 

उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में शिक्षक मजबूत स्तंभ: उपायुक्त

 

व्यक्तित्व के विकास व कम्युनिकेशन स्किल पर विशेष रूप से दें ध्यान : उपायुक्त

RKTV NEWS/देवघर ( झारखंड)13 दिसंबर।आज उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा संत जोसेफ स्कूल में आयोजित एलुमिनियम जुबली कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान उपायुक्त ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया, जिसके पश्चात विभिन्न वर्गों के बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर सभी को अभिभूत किया।
इसके अलावा कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त  नमन प्रियेश लकड़ा ने अपने संबोधन में सभी छात्रों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि “इस तरह की गतिविधियाँ छात्रों में रचनात्मकता, तार्किक सोच और कमन्यूकेशन स्कील को बढ़ावा देती हैं।” आगे उन्होंने कहा कि आदर्श विद्यार्थी बनकर एक अच्छे इंसान और अच्छे नागरिक बनें। इसके अलावा उपायुक्त ने विद्यार्थियों के साथ अभिभावकों को देखकर प्रसन्नता जाहिर किया और कहा कि यह नैतिक समर्थन हर बच्चे को जीवन पथ पर आगे ले जाता है। आगे उपायुक्त ने कहा कि यह जीवन मूल्य आने वाले समय में मददगार बनेगा। साथ ही अभिभावकों से भी अपील किया कि वह बच्चों संग बैठकर उनके कैरियर चुनने की राह में उनकी रूचि को देखें। इस बात के लिए प्रेरित किया कि यदि संगीत में रूचि है तो बड़ा या छोटा मंच देखे बिना अपनी हिचक को तोड़ें। खेल में रूचि है तो उस और आगे बढ़ें। बच्चों से अपील किया कि वह अपना लक्ष्य तय कर लें और उस राह पर अभी से संघर्ष करना शुरू कर दें। साथ ही उन्होंने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि जीवन में जहां भी रहें, जिस कर्तव्य में रहें समाज के लिए मददगार बनें। लेकिन एक बात का हमेशा स्मरण रखें कि माता-पिता का हमेशा ख्याल रखें, जिस तरह उन्होंने बच्चे में आपका ख्याल किया आप भी बुढ़ापे में उनका ख्याल रखें। साथ ही उपायुक्त ने आदर्श विद्यार्थी के रूप में व्यक्तित्व का विकास, कम्युनिकेशन स्कील और स्पोर्ट्स के प्रति झुकाव के साथ सोशल मीडिया के सही इस्तेमाल और नुकसान से बच्चों को अवगत कराया। साथ ही उन्होंने समय का सदुपयोग अपने जीवन में सुनिश्चित करें और कभी किसी से अपनी तुलना नहीं करें।

इस दौरान उपरोक्त के अलावा स्कूल के प्रधानाचार्य, एम्स निर्देशक, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी, स्कूल के शिक्षक, बच्चें व अभिभावक आदि उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर :सोनिया व राहुल गांधी को नामजद करने के विरोध में कांग्रेस ने निकाला प्रतिरोध मार्च।

rktvnews

भोजपुर: भिखारी ठाकुर सांस्कृतिक मंच पर आयोजित दैनिक जागरण के चुनावी चौपाल में कलाकारों एवं रंगकर्मियों ने कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर की चर्चा।

rktvnews

अलग-अलग मामलों के दो अभियुक्त गये जेल।

rktvnews

भारत की कृषि विकास दर दुनिया में सबसे आगे है : शिवराज सिंह चौहान

rktvnews

बक्सर: डीएम ने किया दो दिवसीय कृषि यांत्रिकरण मेला का उद्घाटन।

rktvnews

बक्सर: डीएम की अध्यक्षता में सात निश्यच पार्ट-2 की समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment