RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री ने बसंत पंचमी के पावन अवसर पर सभी को शुभकामनाएँ दीं।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 23 जनवरी।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज बसंत पंचमी के पावन अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।
प्रधानमंत्री ने प्रकृति की सुंदरता और दिव्यता को समर्पित इस पर्व की पवित्रता को रेखांकित किया। उन्होंने ज्ञान और कला की देवी माँ सरस्वती से सभी पर अपना आशीर्वाद बनाए रखने की कामना की।
प्रधानमंत्री ने आशा व्यक्त की कि देवी सरस्वती की कृपा से सभी नागरिकों का जीवन विद्या, विवेक और बुद्धि के प्रकाश से सदा आलोकित रहे।

एक एक्‍स पोस्ट में श्री मोदी ने कहा;

“आप सभी को प्रकृति की सुंदरता और दिव्यता को समर्पित पावन पर्व बसंत पंचमी की अनेकानेक शुभकामनाएं। ज्ञान और कला की देवी मां सरस्वती का आशीर्वाद हर किसी को प्राप्त हो। उनकी कृपा से सबका जीवन विद्या, विवेक और बुद्धि से सदैव आलोकित रहे, यही कामना है।”

Related posts

बिहार:मुख्यमंत्री ने ‘प्रगति यात्रा’ के दौरान पूर्वी चंपारण के सुन्दरापुर में विकास कार्यों का लिया जायजा, कई योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास।

rktvnews

सारण:4 दिवसीय जिला विद्यालय खेल प्रतियोगिता का आगाज।

rktvnews

भोजपुर: पूर्व पीपी उदय नारायण प्रसाद का 88 वां जन्मदिन मनाया गया हर्षोल्लास।

rktvnews

पूर्णिया एसपी का अभियान “ऑपरेशन मुस्कान” ला रहा लोगो के चेहरे पर मुस्कान🤓

rktvnews

भारतीय सेना और सिंगापुर के सशस्त्र बलों ने संयुक्त सैन्य अभ्यास “अग्नि योद्धा – 2024” का पूरा किया।

rktvnews

भोजपुर : प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुको का गृह प्रवेश।

rktvnews

Leave a Comment