RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर: आर के सिंह का एनटीपीसी ने नही दिया साथ सुदामा ने खड़ी कर दी खाट 🤪

बड़हरा विधानसभा क्षेत्र में योगी का योग और लाल बिहारी की शान नही बचा पाई आरके सिंह की शान।

सबसे ज्यादा मतों का अंतर अगियाव विधानसभा क्षेत्र में।

अमित शाह, जेपी नड्डा,नीतीश कुमार और सम्राट चौधरी की सभाओं का नही हुआ असर।

निर्दलीय प्रत्याशियों में बिरेंद्र कुमार सिंह को पड़े सबसे ज्यादा 22930 वोट।

नोटा में पड़े 16477 मत।

आरा/भोजपुर( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)04 जून। लोकसभा चुनावों में आरोपों और प्रत्यारोपों के चले दौर का आज पटाछेप हो गया। आरा लोकसभा क्षेत्र से दो बार भाजपा के सांसद रहे 1975 बैच के आईएएस एवं केंद्र में मंत्री पद को सुशोभित करने वाले आर के सिंह अपनी हाई ट्रिक नही लगा पाए और उन्हे भाकपा माले के सुदामा प्रसाद से मात खानी पड़ी। एनटीपीसी के माध्यम से कराए गए कामों के आगे उनके द्वारा सांसद निधि का पूर्ण प्रयोग नहीं कर पाना सुदामा प्रसाद के लिए रहा फायदे का सौदा।सुदामा प्रसाद ने आरके सिंह को लगभग 58000 वोटों से पराजित करते हुए अपनी जीत सुनिश्चित की।स्थानीय बाजार समिति में बने मतगणना केंद्र में आज सुबह 08 बजे से मतगणना प्रारंभ हो गई थी। पोस्टल बैलेट की गिनती के पश्चात ईवीएम की गिनती की शुरुआत से ही सुदामा प्रसाद ने आर के सिंह से 10856 मतों से बढ़त बना रखी थी और यह बढ़त हर राउंड की गिनती में निरंतर विभिन्न आंकड़ों के साथ कायम रही और अंत तक कुल होने वाली 23 राउंडो (पोस्टल बैलेट को छोड़कर)के अंत तक सुदामा प्रसाद ने कुल 512098 मतों को प्राप्त किया और आरके सिंह को पराजित कर दिया अंतिम तक आंकड़ों में पोस्टल बैलेट को छोड़कर आरके सिंह ने कुल 455838 मतों को प्राप्त किया।
इस चुनावी परिणाम में आर के सिंह के पक्ष में आरा में हुई केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह,शाहपुर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जे पी नड्डा ,बड़हरा में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तो जगदीशपुर में बिहार के मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री की हुई सभाएं कुछ कमाल न दिखा सकी। आरा के व्यवसाई वर्ग का भाजपा से लगाव और आर के सिंह के समर्थन में इस बार सेंध मारी हो गई और एक तरफा पड़ने वाले वोट इस चुनाव में बटे हुए दिखे जहां आर के सिंह के पक्ष में लगभग 77000 मत पड़े वही सुदामा के पक्ष में भी लगभग 60000 मत पड़े।बड़हरा की अगर बात करें तो यहां भी योगी का योग कुछ काम आते आते रह गया और सुदामा प्रसाद आरके सिंह की तुलना में कुछ लगभग 500 मतों की ही बढ़त बना पाएं।नीतीश कुमार और सम्राट चौधरी की सभाओं के अलावा आर के सिंह का कुंवर सिंह के प्रति उनका सम्मान इनके लिए कुछ कमाल नहीं दिखा पाया और सुदामा प्रसाद को जगदीशपुर विधानसभा से लगभग 17 हजार से ऊपर की बढ़त मिली। संदेश विधान सभा क्षेत्र से सुदामा प्रसाद ने आरके सिंह के खिलाफ लगभग 17000 अधिक मत प्राप्त किए।सबसे ज्यादा मतों का अंतर सुदामा के लिए अगियाव विधानसभा का क्षेत्र रहा।इसके इतर आरके सिंह ने सेंध मारी करते हुए सुदामा प्रसाद के गढ़ जहां से वो विधायक के लिए चुने गए थे वहा उन्होंने मतों के अंतर को नगण्य कर दिया।
शाहपुर विधानसभा जहां आरके सिंह से भाजपा के कुछ कार्यकर्ताओं ने उनके व्यवहार और विकास की बातों को लेकर अपमान झेलने की बात पर बैठक कर उनका विरोध किया जिसका असर भी मतदान पर देखा गया और इसका फायदा सुदामा प्रसाद को कुछ वोटों के रूप में ही सही लेकिन मिला।
सुदामा प्रसाद की इस जीत को लेकर इंडिया गठबंधन और भाकपा के माले कार्यकर्ताओं के बीच जश्न का माहौल है वही भाजपाइयों में विरानगी छाई है।
आरके सिंह की हुई इस हार को लेकर भाजपा भोजपुर के जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने हार की समीक्षा करने की बात कही।
विदित हो की आरा लोकसभा क्षेत्र से चुनावी मैदान में कुल 14 प्रत्याशी थे जिनमे लाल बादशाह सिंह को कुल 10412, कृष्णा पासवान को 8465, धर्मात्मा शर्मा को 2384,मनमोहन सिंह को 2020,राम सरे सिंह को 2481,राम जी सिंह को 2383,सुमित्रा देवी को 1607, अशोक तिवारी को 2214,नवनीत कुमार को 4648,रणधीर लाल को 5616,वीरेंद्र कुमार सिंह को 22930, शिवदास सिंह को 13054, मत मिले साथ ही नोटा में 16477 मत पड़े।

Related posts

राह-वीर: बिना किसी डर के जीवन बचाएं – नेक आदमी की सुरक्षा यह सुनिश्चित करती है कि आपको किसी भी बात की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है।

rktvnews

भोजपुर:हिंदू धर्मस्थलों को सरकारी नियंत्रण से शीघ्र मुक्त किया जाए : जनसंघ

rktvnews

उज्जैन:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गारमेंट फैक्ट्री का शुभारंभ किया।

rktvnews

एमएलसी के चुनाव को लेकर जहानाबाद में हो रही बैठक में दो दलों के कार्यकर्ता आपस में उलझे ।

rktvnews

गिरीडीह:उपायुक्त रामनिवास यादव की अध्यक्षता में जिला पर्यावरण समिति की बैठक संपन्न, दिए गए जरूरी दिशा-निर्देश।

rktvnews

गिरीडीह:राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह– 2026 के तहत चला ड्रिंक एंड ड्राइव अभियान।

rktvnews

Leave a Comment