RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:काशी पासवान के हत्यारे की जल्द गिरफ्तारी हो : राजेश्वर पासवान

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)12 दिसंबर।चरपोखरी थाना अंतर्गत मलौर गांव निवासी काशी पासवान की विगत दिनांक 8 दिसंबर को हत्या होने पर लोजपा रामविलास जिला अध्यक्ष राजेश्वर पासवान ने अपने शिष्ट मंडल के साथ घटना स्थल मलौर गांव जाकर मृतक के पिता डिग्री पासवान एवं उनकी पत्नी कांति देवी से घटना की जानकारी ली। जिला अध्यक्ष राजेश्वर पासवान ने मृतक के पिता तथा उनकी पत्नी को विश्वास दिलाया कि दोषी चाहे कोई भी हो पुलिस प्रशासन उनको सख्त से सख्त सजा दिलाएगी। श्री पासवान ने घटना की पूरी जानकारी अपने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान,प्रदेश प्रभारी अरुण भारती,प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी को भी दी। आगे राजेश्वर पासवान ने पुलिस प्रशासन से मांग किया है कि काशी पासवान की हत्या की न्यायिक जांच कर बेगुनाह फसे नहीं और दोषी बचे नहीं, इस पर कार्य करे । लोजपा पुलिस प्रशासन से मांग करती है कि केश का स्पीडी ट्रायल चलाकर दोषी को सजा दिलाने का कार्य करे। पार्टी इस दुख की घड़ी में मृतक के परिजन के साथ है तथा हर संभव मदद करेगी।
मृतक के परिजनों से मिलने वालो में लोजपा के प्रदेश सचिव सुरेंद्र आजाद,अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मनोज पासवान,चरपोखरी प्रखंड अध्यक्ष रंजित पासवान,राष्ट्रीय लोक मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुशवाहा,प्रकाश कुमार,सरोज पासवान,संजय पासवान,उपमुखिया अनिल पासवान,शारदा पासवान,कन्हैया पासवान,विनय भास्कर,धनंजय पासवान आदि लोग शामिल थे।

Related posts

भोजपुर: पुराना पेंशन लागू करने को ले बैठक आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:जिले के सभी प्रखंडों में छः घंटे बिजली रहेगी गुल।

rktvnews

सिवान:पंचायत सरकार भवन एवं उच्च विद्यालय धनौती के समीप निर्माणाधीन खेल मैदान का जिला पदाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण।

rktvnews

प्रसिद्ध भरतनाट्यम नृत्यांगन तान्या सक्सेना की प्रस्तुति खैरागढ़ विश्वविद्यालय में आज।

rktvnews

रामलीला:अग्निबाण लगते ही धू-धू कर जल उठा रावण।

rktvnews

जयपुर:अविस्मरणीय प्रस्तुतियों के साथ हुआ ‘आयो बसंत’ कार्यक्रम का समापन।

rktvnews

Leave a Comment