RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

चतरा:उपायुक्त के निर्देश पर हंटरगंज थाना अंतर्गत जजलो बाजार से बड़ी मात्रा में अवैध शराब की बरामदगी।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)09 दिसंबर।वरीय अधिकारियों को प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर दिनांक 08.12.2025 को उत्पाद विभाग द्वारा हंटरगंज थाना अंतर्गत जजलो बाजार स्थित खुशी होटल में छापामारी कर बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद किया गया। उक्त होटल से विभिन्न ब्रांड के कुल 1678 बोतल/कैन शराब और बीयर बरामद किया गया जिसका बाजार मूल्य करीब पांच लाख रुपया है। होटल संचालक राकेश यादव मौके से फरार होने में सफल रहा जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।

जब्त सामाग्री का विवरण

1. विदेशी शराब (1098 बोतल) = 511.815 लीटर
2. बीयर (580 बोतल/कैन) = 300.050 लीटर

मामले में संलिप्त आरोपीयों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत अभियोग दर्ज किया जा रहा है।
अधीक्षक उत्पाद, चतरा के द्वारा जानकारी दी गई कि उपायुक्त महोदया के निर्देशानुसार गुप्त सूचना के आधार पर यह छापामारी की गई है। जिले में अवैध शराब के कारोबार और भंडारण के विरुद्ध लगातार छापामारी की जा रही है और आगे भी इसी प्रकार सघन छापामारी अभियान जारी रहेगा।

छापामारी दल

आशीष कुमार पांडेय, अवर निरीक्षक उत्पाद,अभिषेक आनंद, अवर निरीक्षक उत्पाद,उत्पाद आरक्षी, गृहरक्षक बल, महिला गृह रक्षक।

Related posts

भोजपुर : रबी महाभियान 2024 आयोजित! किसानों को दी गई उन्नत कृषि कार्य की जानकारी।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न, स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त की अध्यक्षता में समाज कल्याण ( बाल संरक्षण के विभिन्न इकाई सहित) विभागीय समीक्षात्मक बैठक संपन्न।

rktvnews

सुप्रीम कोर्ट ने उपभोक्ता आयोगों में नियुक्ति के लिए 10 साल के अनुभव वाले वकीलों का रास्ता साफ किया।

rktvnews

डीआरडीओ ने नई दिल्ली में उद्योग संपर्क कार्यक्रम का आयोजन किया।

rktvnews

भीषण सड़क हादसे में बाल बाल बचे पूर्व सांसद पप्पू यादव

rktvnews

Leave a Comment