RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: डीडीसी ने लोक कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा के दौरान दिए कई आवश्यक निर्देश।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)28 नवंबर। आज उप विकास आयुक्त, भोजपुर डॉ अनुपमा सिंह द्वारा सामाजिक सुरक्षा, दिव्यांगजन सशक्तिकरण, बाल संरक्षण, अल्पसंख्यक कल्याण, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण सहित सभी लोक-कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।
समीक्षा के दौरान उप विकास आयुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को सरकार के निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत लंबित पेंशन मामलों का समयबद्ध निष्पादन, दिव्यांगजनों के लिए UDID कार्ड निर्माण में तेजी लाने, सरकारी मदरसे से LPC प्राप्त करने, अल्पसंख्यक कल्याण बालक छात्रावास में रिक्तियों को भरने के लिए विशेष अभियान चलाने और राजकीय अंबेडकर कल्याण छात्रावास के लिए भूमि चिन्हित करने हेतु अंचलाधिकारी को पत्र भेजने का निर्देश दिया।
इसके अतिरिक्त, मुख्यमंत्री क्षेत्रीय विकास योजना के लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने, सांसद निधि (MPLADS) के तहत योजनाओं की प्रशासनिक स्वीकृति जल्द देने, और आकांक्षी प्रखंड फेलो की भर्ती प्रक्रिया शीघ्र समाप्त करने का भी निर्देश दिया गया।
इस बैठक में सहायक निदेशक (सामाजिक सुरक्षा), प्रभारी पदाधिकारी (जिला विकास शाखा), सहायक निदेशक (दिव्यांगजन सशक्तिकरण), सहायक निदेशक (जिला बाल संरक्षण इकाई), जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी, जिला योजना पदाधिकारी, सभी प्रखंड कल्याण पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

जी20 थिंक क्विज प्रतियोगिता के राष्ट्रीय सेमीफाइनल का समापन, आठ विजेता टीमों ने अंतिम दौर के लिए क्वालीफाई किया।

rktvnews

मानसिक रूप से विक्षिप्त हो चुके हैं नीतीश, रांची आएं मैं इलाज करवा दूंगा!नीतीश के ब्यान पर बोले राँची के सांसद संजय सेठ।

rktvnews

भोपाल:नारी सशक्त होगी, तभी परिवार सशक्त होगा और भारत सशक्त बनेगा : राज्य मंत्री पटेल

rktvnews

भोपाल:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से नई दिल्ली में की सौजन्य भेंट।

rktvnews

दरभंगा:सरकार की महत्वाकांक्षी और जनप्रिय योजना जल-जीवन-हरियाली अभियान को लेकर हुई समीक्षा बैठक।

rktvnews

मध्यप्रदेश:बेटियों के हाथ पीले करने में माता-पिता को न लेना पड़े कर्ज : मंत्री उदय प्रताप सिंह

rktvnews

Leave a Comment