RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:उप-विकास आयुक्त गुंजन सिंह की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग से संबंधित सभी योजनाओं की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)09 दिसंबर।आज विद्या भवन सभागार, आरा में उप-विकास आयुक्त भोजपुर गुंजन सिंह (IAS) की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग से संबंधित सभी योजनाओं की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी पंचायत सरकार भवनों को पूर्णतः क्रियाशील बनाने, पंचायत सरकार भवन में कार्यरत सभी कर्मियों के कार्यों की समीक्षा, सभी कर्मियों एवं अधिकारियों की बायोमेट्रिक उपस्थिति, ग्राम पंचायत रजिस्टरों के समुचित संधारण तथा WIMC में पंप ऑपरेटर एवं नल-जल आपूर्ति व्यवस्था की स्थिति पर विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई। साथ ही अनुरक्षक मानदेय, विद्युत बिल के भुगतान एवं समग्र सेवा अभियान के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों के निष्पादन की प्रगति की भी समीक्षा की गई।
बैठक में सोलर स्ट्रीट लाइट कार्य में लंबित भुगतान, आरटीपीएस में पिछले छह माह में प्राप्त आवेदनों की स्थिति तथा सभी कार्यों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निष्पादन का निर्देश दिया गया। उप-विकास आयुक्त ने संबंधित सभी अधिकारियों को लंबित कार्यों के शीघ्र निष्पादन, अभिलेखों के उचित रखरखाव और सेवा वितरण में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही निर्धारित समय-सीमा में सभी योजनाओं के अपेक्षित परिणाम प्राप्त करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए गए।
इस अवसर पर जिला पंचायती राज पदाधिकारी, सभी प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

इस सावन अपने घर को करे गंगोत्री के गंगाजल से पवित्र! डाक विभाग कर रहा है बिक्री।

rktvnews

पश्चिम चंपारण जिले में अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस का गरिमामय आयोजन।

rktvnews

भोजपुर : एनबीडब्लू वारंटी गिरफ्तार! शाहपुर पुलिस ने भेजा जेल 

rktvnews

EzeRx और IMGENEX इंडिया ने स्वास्थ्य सेवा को सभी के लिए किफायती और सुलभ बनाने के लिए साझेदारी की।

rktvnews

बिहार: भोजपुर: राधा शरण सिंह मेमोरियल फुटबॉल कप:एकौना और पिरौटा ने लहराया जीत का परचम।

rktvnews

भोजपुर: डीएम की अध्यक्षता में की गई पंचायतों में क्लस्टर योजना के तहत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा।

rktvnews

Leave a Comment