RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: आरा में 03 अगस्त को मो.रफी की स्मृति में संगीत संध्या का होगा आयोजन,की गई बैठक।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)01 अगस्त।हरदिल अजीज गायक मो. रफी की स्मृति में आगामी 3 अगस्त को फिल्म संगीत का कार्यक्रम तुम मुझे यूं भुला न पाओगे… आयोजित किया जाएगा। इसकी सफलता को लेकर प्रेम का सुसाज संस्था की एक बैठक मौलाबाग स्थित श्रेया म्यूजिक वर्ल्ड कार्यालय में हुई। बैठक की अध्यक्षता रमेश कुमार ने की। कार्यक्रम में अब तक की तैयारियों पर चर्चा की गई। साथ में इस आयोजन को लेकर तुम मुझे यूं भुला न पाओगे…, दिल का सुना साज तराना ढूंढेगा…, न फनकार तुझसा तेरे बाद आया…समेत अन्य चयनित लगभग दो दर्जन गीतों का पूर्वाभ्यास किया गया। फिर पूर्वाभ्यास के दौरान हुई गलतियों को सुधार गया। रिहर्सल प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने प्रतिभागियों को प्रतिदिन रिहर्सल करने को कहा। उन्होंने कहा कि जिस प्रतिभागी को कहीं भी परेशानी हो, वह हमसे संपर्क करे। कार्यक्रम संयोजक शमशाद प्रेम ने कहा कि रफी साहब के इंतकाल किये हुए 45 साल हो गया, लेकिन आज भी उनके चाहने वालों की एक अच्छी तादाद है। देश-विदेश लोग उनकी याद में कार्यक्रम आयोजित कर उनको गीतों के माध्यम से श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। मो.रफी हमारी साझी संस्कृति और भारतीय संगीत की एक महान उपलब्धि हैं। उनके द्वारा गा गीत जीवन के हर दौर में हमारे करीब होते हैं। बैठक में मो. इकबाल इल्मी, राजकुमार, संजीव शर्मा, संजना सिंह, मो. युसुफ, मो.नौशाद, अम्बे शरण, ऋषिका शर्मा समेत अन्य लोग मौजूद थे।

Related posts

गिरिडीह:उच्च विद्यालय पचम्बा के खेल मैदान में जिला स्तरीय जवाहरलाल नेहरू हॉकी प्रतियोगिता 2025-26 का आयोजन।

rktvnews

टाटा बिल्डिंग इंडिया स्कूल निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं से राष्ट्रपति ने मुलाकात की।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. यादव एयर कार्गो फोरम इंडिया के वार्षिक कॉन्क्लेव-2024 में हुए शामिल।

rktvnews

भोजपुर:अवैध वसूली को ले विद्यार्थी परिषद के विरोध पर प्राचार्य ने की त्वरित कार्रवाई।

rktvnews

कपिवा ने आयुर्वेद को भविष्य के लिए तैयार करने की दिशा में 50 करोड़ रुपये का इनोवेशन फंड लॉन्च किया।

rktvnews

पहली 25टी बोलार्ड पुल टग नौका 02 फरवरी 2024 को नौसेना जहाज मरम्मत यार्ड कोच्चि में सौंपी गई।

rktvnews

Leave a Comment