RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

वाराणसी:विशालाक्षी मंदिर में श्रद्धालुओं में हुआ प्रसाद का वितरण।

RKTV NEWS/वाराणसी(उत्तर प्रदेश)03 अप्रैल। चैत्र नवरात्रि की पंचमी तिथि, बुधवार को शक्तिपीठ मां विशालाक्षी मंदिर में श्रद्धालुओं में प्रसाद का वितरण किया गया। नौ गौरी के दर्शन पूजन के क्रम में आज माता विशालाक्षी का दर्शन होता है। सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था।
भोर में साढ़े पांच बजे माता का अभिषेक किया गया। तत्पश्चात श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास की ओर से पिछले साल से शुरू नवाचार के क्रम में वहां से माता के धाम में आई अलंकार सामग्री माता को अर्पित किया गया। इस बार श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास ने नवरात्रि की पूर्व संध्या पर ही माता श्रृंगार सामग्री भेंट की गई थी। वहीं, मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्वभूषण मिश्र की प्रेरणा से माता के धाम से भी एक नवाचार प्रारंभ किया गया। इस क्रम में विशालाक्षी मंदिर की तरफ से बाबा के जलाभिषेक के लिए नौ कलश में गंगाजल प्रदान किया गया। बुधवार को दोपहर में माता के दूसरे अभिषेक के बाद उन्हें, सब्जी और हलुवा का भोग लगाया गया। तत्पश्चात महंत राजनाथ तिवारी, पुजारी नितिन तिवारी, जतिन तिवारी और अनिल तिवारी की देखरेख में भक्तों में प्रसाद का वितरण प्रारंभ हुआ। काफी संख्या में भक्तों ने प्रसाद पाया।

Related posts

इंदौर:आबकारी विभाग द्वारा सवा 11 लाख रूपये से अधिक कीमत की अवैध मदिरा और वाहन जप्त।

rktvnews

गोपालगंज: जिलाधिकारी ने मनरेगा एवं आवास योजना की प्रगति की समीक्षा की।

rktvnews

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिया स्वदेशी का संदेश,मिट्टी के दीये, बर्तन एवं अन्य पारंपरिक स्वदेशी सामानों की खरीदारी की।

rktvnews

श्री धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा एवं कौशल विकास में द्विपक्षीय सहयोग को और सशक्त करने तथा आपसी संबंधों को विस्तार देने के लिए सिंगापुर में अपने समकक्ष से भेंट की

rktvnews

भोजपुर: 17 अगस्त को विहंगम योग संस्थान आरा में पधारेंगें विज्ञानदेव जी: महामंत्री भूपेंद्र राय

rktvnews

बिहार:पूर्व विधान पार्षद कामेश्वर चौपाल के निधन पर मुख्यमंत्री ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।

rktvnews

Leave a Comment