RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

ऑपरेशन सागर बंधु – भारतीय नौसेना ने श्रीलंका को 1000 टन मानवीय सहायता सामग्री और आपदा राहत सामग्री पहुंचाने के लिए चार और युद्धपोत भेजे।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 09 दिसंबर।श्रीलंका को तत्काल खोज एवं बचाव तथा मानवीय सहायता और आपदा राहत (एचएडीआर) सहायता प्रदान करने के लिए शुरू किए गए ऑपरेशन सागर बंधु के तहत भारतीय नौसेना ने चक्रवात प्रभावित क्षेत्रों को (एचएडीआर) सामग्री की आपूर्ति हेतु चार और जहाज– आईएनएस घड़ियाल, एलसीयू 54, एलसीयू 51 और एलसीयू 57 तैनात किए हैं।
इससे पहले आईएनएस विक्रांत, आईएनएस उदयगिरी और आईएनएस सुकन्या ने राहत सहायता तथा हेलीबोर्न एसएआर सहायता प्रदान की हैं।
ये तीन एलसीयू (लैंडिंग क्राफ्ट यूटिलिटी) 7 दिसंबर, 2025 की सुबह कोलंबो पहुंचे और श्रीलंका के अधिकारियों को महत्वपूर्ण राहत सामग्री सौंप दी। मानवीय सहायता मिशन जारी रखने के लिए आईएनएस घड़ियाल 8 दिसंबर, 2025 को त्रिंकोमाली पहुंच गया है।
1000 टन सामग्री सहित जहाजों की यह तैनाती भारत और श्रीलंका के बीच घनिष्ठ जन-जन संपर्क तथा भारतीय नौसेना की अपने आईओआर (हिंद महासागर क्षेत्र) के पड़ोसी देशों को समय पर मानवीय सहायता प्रदान करने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Related posts

दैनिक पञ्चांग: 22 अगस्त 26

rktvnews

व्यंग्य:एक माफ़ी का सवाल है, बाबा🤪

rktvnews

रायपुर : 102 महतारी एक्सप्रेस का घरेलु उपयोग करने वाले ड्राइवर बर्खास्त।

rktvnews

चुनिंदा हवाई अड्डों और हवाई मार्गों पर नागरिक उड़ान संचालन अस्थायी रूप से बंद किया गया।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त अबु इमरान की अध्यक्षता में बाल कल्याण पुलिस पदाधिकारी का किया गया उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन!दिए गए कई आवश्यक दिशा निर्देश।

rktvnews

दरभंगा:जिला आपूर्ति टास्क फोर्स की बैठक।

rktvnews

Leave a Comment