RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:विपक्ष पर बिफरे सांसद !कहा माले मार-काट,लोगो को बांटने ,खेतों पर लाल झंडा गाड़ने और व्यापारियों से लेवी लेने वाली पार्टी है।

राजग प्रत्याशी आर के सिंह ने उदवंतनगर और बिहिया प्रखंड के विभिन्न गाँवो मे किया जनसंपर्क।

पहले आतंकवादी देश मे घुसकर हमारे लोगो को मारते थे आज हम उनके घर मे घुस कर मारते है: आर के सिंह

आपके बटन दबाने से सांसद और प्रधानमंत्री के साथ देश का भविष्य तय होगा:आर के सिंह

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)15 मई।राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन समर्थित भाजपा प्रत्याशी आर के सिंह का बुधवार को उदवंतनगर प्रखंड के बड़कागांव, बामपाली, मिल्की, विशुनपुरा, मसाढ़,नवादाबेन,कारीसाथ, गजराजगंज, नवानगर,महुली, अम्मा, मोहम्मदपुर, छोटकी सासाराम, बरगही,बिहिया प्रखंड के कटेया, निरनपुर,,कुंवरदह,समरदह,अमिया टोला, कवड़िया,घाघा,मथुरापुर मे जनसंपर्क कार्यक्रम चला।इस दौरान सभी जगह उनके समर्थकों द्वारा केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री भाजपा प्रत्याशी का भव्य स्वागत किया गया।
एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी आर के सिंह ने जनसंपर्क के माध्यम से आम जनता की समस्याओं को सुना और अपने विकास कार्यो को उनके सम्मुख भी रखा।
जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान नुक्कड़ सभा मे राजग प्रत्याशी केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री आर के सिंह ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि यह चुनाव देश का भविष्य तय करेगा।देश केन्द्र सरकार और प्रधानमंत्री के नेतृत्व क्षमता से चलता है।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पास देश को सर्वसंपन्न, शक्तिशाली और आर्थिक संपन्नता का नेतृत्व क्षमता भरपुर है।इसे पूरा देश जानता है।आप के पास एकतरफ नेता मोदी जी है तो दूसरी तरफ कोई नेता नही है। आप बटन दबाएंगे तो प्रधानमंत्री और सांसद का चयन होगा। उन्होंने कहा की आज देश मजबूत हुआ है,अर्थव्यवस्था मे पाँचवे स्थान पर है।सभी गरीबो को पक्का घर,पाँच किलो अनाज और 70 वर्ष तक के सभी को आयुष्मान कार्ड का लाभ दिया जा रहा है। उन्होने कहा कि मुझे जिसने वोट दिया है या जो नही दिया है,सभी का सांसद हूँ।मै विकास कार्य मे कोई भेदभाव नही करता।मेरी योजना सभी गाँवो मे है और जो बचे है वह अवश्य पूरा होगा।
उन्होंने विपक्ष माले पर प्रहार करते हुए कहा कि माले पार्टी बाँटने और मार-काट करनेवाली पार्टी है।वे किसानो के जमीन पर लाल झंडा गाड़कर खेत को परती रखते है और व्यापारियों से लेवी वसुलने वाली पार्टी है।माले के प्रत्याशी ने अपने क्षेत्र मे एक भी विकास नही किया है। ये लोग आजतक किसी का विकास नही किए है।मुझे भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारियो से सख्त नफरत है।आप कमल के बटन को दबाएंगे तो मोदी जी प्रधानमंत्री बनेंगे और मै सांसद बनुँगा।जो देश और जिला सभी के लिए आवश्यक है।
कार्यक्रम मे भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा राज,लोजपा(रामविलास) जिलाध्यक्ष राजेश्वर पासवान, विजय सिंह,मीरा यादव,कौशल यादव,रामदिनेश यादव,संजय कुमार सिंह,विभु जैन,परमजीत सिंह,विशाल सिंह,मंडल अध्यक्ष विरेन्द्र कुमार रोहित पांडेय,मुकेश पांडेय,संजीत सिंह,अंकित पांडेय,,विक्की सिन्हा,वही शाहपुर क्षेत्र मे भुवर ओझा, सतीश भट्ट,अखिलानंद ओझा, राजन अटल मंडल अध्यक्ष अनुज कुमार सिन्हा ,मंटु स़िह,मोनु सिंह आदि सहित एनडीए घटक दलो के नेतागण,पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक शामिल थे।

Related posts

सर्जन वाइस एडमिरल कविता सहाय, सेवा मेडल, विशिष्ट सेवा मेडल ने चिकित्सा सेवा (नौसेना) के महानिदेशक का पदभार संभाला।

rktvnews

वरिष्ठ नागरिक काव्य मंच की ऑनलाइन काव्य गोष्ठी संपन्न।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त अबु इमरान ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस जयंती के अवसर पर उनके फोटो पर माल्यार्पण कर शत शत नमन किया।

rktvnews

भोजपुर: डीएम ने सी०एम०आर० संग्रहण केन्द्र का किया उद्घाटन।

rktvnews

भोजपुर:चार वर्ष पुराने हत्या के प्रयास व आर्म्स एक्ट मामले का फरार आरोपी गिरफ्तार।

rktvnews

राष्ट्रीय भोजपुरी संस्थान की बैठक आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment