RK TV News
खबरें
Breaking Newsदुघर्टना

भोजपुर : शाहपुर के रमदतही बधार मे खङी गेहूँ की फसल जलकर राख! आग लगने से किसानों को हुई क्षति।

रमदतहीं बधार मे खेतों मे लगी गेहूँ की खङी फसल मे लगी आग

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 2 अप्रैल। भोजपुर जिला के शाहपुर प्रखंड के सरना पंचायत के दियरा रमदतही बधार मे आग लगने से खेतों मे लगी खङी गेहूँ की फसल जलकर राख हो गई। आग की घटना बिजली के शार्ट सर्किट से होने की बात बताई जा रही है। आग की लपटें इतनी भयावह थीं कि प्रशासन को फायर बिग्रेड बुलाना पङा। फायर ब्रिगेड की गाड़ी के पहुंचने तक बधार मे लगी फसल जलकर राख हो गई।  आग पर काबू पाने के लिए पंचायत के मुखिया बीरबल सिंह,112 की पुलिस के अलावा करनामेपुर थानाध्यक्ष कन्हैया कुमार सहित बङी संख्या मे किसान प्रयासरत थे। जिन किसानों की फसल बर्बाद हुई है उनमे चैत यादव, दशरथ पासवान, निशांत मिश्रा, पतिराम राम, कन्हैया सिंह सहित बीस से पच्चीस किसान शामिल हैं।

अग्निकांड में जलकर राख हुई खेतों मे लगी खङी गेहूँ की फसल

पंचायत के मुखिया बीरबल सिंह ने आग लगने की सूचना अंचल प्रशासन को दिया है। सभी चिन्हित किसानों की सूची करनामेपुर थाना मे दिया गया है। मुखिया बीरबल सिंह ने सभी किसानों को उचित क्षतिपूर्ति मुआवजा दिलाने की मांग भोजपुर जिला प्रशासन से की है।

Related posts

भोपाल:हाईमास्क लाइट से जगमगाया रजत बिहार चौराहा, मंत्री कृष्णा गौर ने किया उद्घाटन।

rktvnews

थोड़ी कोशिश कीजिए साहब…..मिल जायेगा पता:अमरदीप

rktvnews

राजनीतिक दलों के नेताओं संग सरकार की आज बैठक हुई।

rktvnews

आरा नगर निगम के समक्ष 11 जनवरी 24 को आयोजित होने वाले धरने को ले फुटपाथी मछली व्यवसाय संघ ने मछली व्यवसाईयों के बीच किया पर्चे का वितरण।

rktvnews

केंद्रीय विद्युत और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री ने चौबीस घंटे नवीकरणीय ऊर्जा प्रदान करने के लिए बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली की तैनाती तंत्र को अंतिम रूप दिया।

rktvnews

प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment