RK TV News
खबरें
Breaking News

वैशाली: जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने किया ब्रजगृहों का स्थलीय निरीक्षण।

RKTV NEWS/हाजीपुर ( वैशाली)10 नवंबर।जिला निर्वाचन पदाधिकारी – सह – जिला पदाधिकारी, वैशाली वर्षा सिंह द्वारा बज्रगृह भ्रमण कार्यक्रम के दौरान आर. एन. कॉलेज परिसर अवस्थित पांच एवं हरिवंशपुर स्थित आइटीआई बालक कॉलेज में अवस्थित तीन विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए स्थापित सभी आठ ब्रजगृहों का स्थलीय निरीक्षण किया गया तथा संपूर्ण परिसर के सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।
निरीक्षण के दौरान परिसर अवस्थित ब्रजगृहों तथा मतगणना केंद्रों के पूर्ण सुरक्षा के दृष्टिकोण से वहां प्रतिनियुक्त केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों , सुरक्षाकर्मियों और ड्यूटी पर तैनात दंडाधिकारियों को पूरी सतर्कता के साथ अपनी ड्यूटी निभाने के लिए कहा। उन्होंने जोर देकर कहा कि मतगणना तक सुरक्षा के दृष्टिगत वज्रगृह के लिए निर्धारित प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति को प्रवेश की अनुमति नहीं देने का निर्देश दिया गया है।
बज्रगृह- सह- मतगणना केंद्र में निर्मित नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण किया गया तथा वहां पर उपस्थित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से फीडबैक लिया गया एवं उनसे विचार विमर्श किया गया तथा उनके सुझाव आमंत्रित किए गए। सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों द्वारा जिला प्रशासन द्वारा की गई सुरक्षा व्यवस्था से संतुष्टि जाहिर की गई। उल्लेखनीय है कि प्रत्याशियों एवं उनके प्रतिनिधियों को भी समय-समय पर बज्रगृह का विजिट कराया जा रहा है तथा वहां की गई प्रोटोकॉल के अनुरूप सुरक्षा व्यवस्था से वे सभी संतुष्ट दिखे ।
बज्रगृहों का स्थलीय निरीक्षण के क्रम में संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि निर्बाध रूप से इलेक्ट्रिसिटी व्यवस्था सुनिश्चित करने, सीसीटीवी कैमरा क्रियाशील रखने, इंटरनेट क्रियाशील रखने हेतु 24 X 7 पाली वार तकनीकी पदाधिकारियों /कर्मियों की प्रतिनियुक्ति हर हाल में सुनिश्चित की जाए, ताकि मतगणना केंद्र में किसी प्रकार की उत्पन्न समस्या को त्वरित रूप से निष्पादित किया जा सके। सख्त निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि इसमें किसी प्रकार की कोताही, लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बिहार विधान सभा आम निर्वाचन, 2025 के अवसर पर वैशाली जिला के सभी निर्वाचन क्षेत्रों में 6 नवंबर 2025 को मतदान के उपरान्त पोल्ड ई०वी०एम० को आर.एन. कॉलेज स्थित बज्रगृह में 124-लालगंज, 125-वैशाली, 126-महुआ, 127-राजापाकर, 129- महनार विधानसभा एवं हरिंवशपुर आइटीआई बालक कॉलेज स्थित बज्रगृह में 123-हाजीपुर, 128- राघोपुर एवं 130-पातेपुर विधानसभा का ई. वी.एम. डबल लॉकर सिस्टम से सील कर तथा 24×7 सीसीटीवी की निगरानी में सुरक्षित रखा गया है।
आरएन कॉलेज बज्रगृह परिसर की सम्पूर्ण व्यवस्था के वरीय प्रभार में राम दुलार राम, अपर समाहर्त्ता, आपदा प्रबंधन वैशाली, श्री चंदन कुमार, व.उ.स. रहेंगे, आई.टी.आई. कॉलेज हाजीपुर हरिवंशपुर में श्री एहसान अहमद, अपर समाहर्त्ता, विभागीय जांच, वैशाली एवं सुश्री आरती कुमारी, व.उ.स. वैशाली आदि को प्रतिनियुक्ति की गई है ।
आरएन कॉलेज, हाजीपुर में पांच विधान सभा एवं हरिवंशपुर आईटीआई कॉलेज में तीन विधान सभा क्षेत्र के पोल्ड इ.वी.एम. को सुरक्षित रखने हेतु बज्रगृह की स्थापना की गई है। उक्त दोनों जगहों पर पालीवार पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। कोरडॉन-1 में सीआइएसएफ की टीम को तैनात किया गया है एवं कोरडॉन-2 में बीएसएपी की टीम को तैनात किया गया है। बज्रगृह की निकटम सुरक्षा सीआइएसएफ के द्वारा एवं चहारदीवारी के अन्दर संपूर्ण क्षेत्र सुरक्षा का दायित्व बीएसएपी की टीम को दिया गया है।
मुख्य प्रवेश द्वार पर व्यक्तियों के प्रवेश करने एवं बाहर निकलने से संबंधित पंजी का संधारण किया जाएगा। जो भी व्यक्ति परिसर में प्रवेश करेंगे मुख्य द्वार पर उनकी जाँच करते हुए पंजी में समय के साथ उनके प्रवेश का विवरण अंकित किया जाएगा एवं बाहर निकलने पर निकलने का समय भी अंकित किया जाएगा। संपूर्ण सुरक्षा व्यवस्था का नियंत्रण सीआइएसएफ के पदाधिकारी के नियंत्रण में होगा तथा जिला बल एवं बीएसएपी के पदाधिकारियों के बल द्वारा सुरक्षा सुनिश्चित की गई है । यहाँ भी 24×7 के आधार पर जवान तैनात है ।
बज्रगृह की निगरानी और बजगृह में रखे गये पोल्ड इ.वी.एम के बजगृह के प्रवेश द्वार को निर्वाचन लड़ने वाले प्रत्याशी अथवा उनके कार्यकर्ता को सीधे देखने हेतु सीसीटीवी फुटेज के फीड का डिस्प्ले दो जगह पर लगाया गया है और एक नियंत्रण कक्ष में एवं दूसरा राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के अवलोकन हेतु बने स्थल पर। उक्त नियंत्रण कक्ष में अभ्यर्थी के कार्यकर्त्ता प्रत्येक पाली में बैठ कर बज्रगृह की निगरानी तथा सीसीटीवी फीड का अवलोकन कर रहे हैं । किसी को भी निर्दिष्ट प्रोटोकॉल को पूरा किये बिना केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी ।
बजगृह में उपस्थित रहने वाले कार्यकर्ता को अपने साथ फोटोयुक्त मतदाता पहचान पत्र एवं बज्रगृह प्रवेश पत्र अनिवार्य रूप से रखेंगे। निगरानी करनेवाले कार्यकर्त्ता के पास किसी प्रकार का अस्त्र-शस्त्र एवं ज्वलनशील पदार्थ रखना पूर्णतया वर्जित है। 24×7 के लिए पालीवार पुलिस कर्मियों की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित की गई है। प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल द्वारा निर्धारित समय से अपने-अपने कर्तव्य स्थल पर उपस्थित रहकर बज्रगृह की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है, साथ ही प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी द्वारा पंजी का संधारण किया गया है, जिसमें पालीवार खैरियत प्रतिवेदन अंकित किया जा रहा है, जिसे वरीय पदाधिकारियों द्वारा समय-समय पर संधारित पंजी का निरीक्षण किया जा रहा है । बज्रगृह के अंदर किसी भी प्रकार के वाहन का प्रवेश निषिद्ध किया गया है ।

Related posts

रायपुर : नन्हे कदमों की बड़ी सफलता: निहारिका और निहाल की सुपोषित यात्रा।

rktvnews

सामाजिक समीकरण को छिन्न-भिन्न कर रहा वर्चस्ववाद का सिद्धांत।

rktvnews

पेयजल एवं स्वच्छता विभाग जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण एवं लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान अंतर्गत नई दिल्ली मुख्यालय से सलाहकार विनय तिवारी ने किया निरीक्षण।

rktvnews

उमरिया:खुशियों की दास्तां:जहां कभी थी पानी की चिंता,वहां है अब घर घर पानी की धार।

rktvnews

रक्षा खुफिया एजेंसी के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल डीएस राणा तंजानिया की आधिकारिक यात्रा पर रवाना हुए।

rktvnews

भोजपुर: अपराधिक घटना को अंजाम देने के पूर्व अवैध हथियार के साथ 2 गिरफ्तार।

rktvnews

Leave a Comment