RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: जिलाधिकारी ने शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में विद्यालयों में अतिरिक्त कक्षाओं के निर्माण से संबंधित कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण करने के दिए निर्देश।

आरा /भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)26 नवंबर। मंगलवार को जिलाधिकारी भोजपुर तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित NIC कॉन्फ्रेंस कक्ष में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि विद्यालयों में अतिरिक्त कक्षाओं के निर्माण से संबंधित कार्यों को शीघ्रता से पूरा किया जाए तथा इसकी नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए। साथ ही निजी विद्यालयों के वाहन संचालकों के साथ बैठक कर छात्रों की सुरक्षा से संबंधित सभी दिशा-निर्देशों का पालन अनिवार्य रूप से कराने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिया कि विद्यालयों में स्वच्छ पेयजल, शौचालय, साफ-सफाई, विद्युत व्यवस्था, शैक्षणिक सामग्री की उपलब्धता, खेलकूद सुविधाएँ तथा परिसर की सुरक्षा व्यवस्था जैसे मूलभूत अधोसंरचनात्मक आवश्यकताओं का नियमित निरीक्षण और सुधार किया जाए, ताकि छात्र-छात्राओं के लिए सुरक्षित एवं अनुकूल शिक्षण वातावरण सुनिश्चित हो सके।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त भोजपुर, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर: डीएम ने मतदान एवं मतगणना कर्मियों के प्रथम चरण के तहत चल रहे प्रशिक्षण कार्य का किया निरीक्षण।

rktvnews

बच्चों के जन्म के बाद कुंडली जरूर बनवाना चाहिए : श्री जीयर स्वामी जी महाराज

rktvnews

भोजपुर:कायमनगर भाया बिरमपुर दौलतपुर बोरिंग निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण करने पहुंचे बड़हरा विधायक।

rktvnews

अयोध्या धाम में श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर हरियाणा के झुंपा गांव में ‘श्री राम महोत्सव’ और ‘खादी संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 04 अप्रैल 25

rktvnews

स्वाति मालीवाल ने विभव कुमार पर दर्ज करायी एफआईआर, विभव गिरफ्तार।

rktvnews

Leave a Comment