RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

गिरीडीह:निपुण भारत की ओर बढ़ता गिरिडीह: पढ़ने की संस्कृति को मिला नया आयाम।

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड )31 अगस्त।मिशन निपुण भारत के तहत झारखण्ड शिक्षा परियोजना परिषद्, राँची द्वारा संचालित मेरा विद्यालय निपुण एवं मैं भी निपुण कार्यक्रम के अंतर्गत मोबाइल लाइब्रेरी वैन का सफ़र सिहोडीह स्थिति उत्क्रमित उच्च विद्यालय, तिलोडीह, गिरिडीह पहुँचा जहाँ बच्चों ने वैन का पूरे गर्मजोशी के साथ स्वागत एवं विभिन्न प्रकार के पठन संबंधी गतिविधियों में प्रतिभाग किया।
रूम टू रीड इंडिया ट्रस्ट के डिस्ट्रिक्ट लीड सुजीत कुमार ने “मेरी किताब, मेरी कहानी-रीडिंग कैंपेन” के बारे में शिक्षकों को विस्तार से बताया एवं उनसे अपील की गई कि प्रत्येक दिन सभी बच्चों को पुस्तकालय के बाल साहित्यों का स्वतंत्र पठन हेतु एक कालांश निर्धारित एवं कार्यावान्वित किया जाएँ I उन्होंने बच्चों को रोजाना पढ़ने के लिए प्रेरित करते हुए बताया कि यह एक दिवसीय कैंपेन नहीं बल्कि पढ़ना हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा बनना चाहिए एवं विद्यालय के साथ-साथ घर पर भी किताबों के प्रति रुचि बढ़ाना है I सभी बच्चों ने कार्यक्रम के दौरान रोजाना बाल साहित्य को पढ़ने का शपथ भी लिया।
पीरामल फाउंडेशन के सौरभ कुमार ने बच्चों के साथ कुछ रोचक गतिविधि करवाई एवं कहानी कैसे बच्चों को देश दुनिया को विभिन्न दृष्टिकोण से जानने में मदद करता है, इस विषयवस्तु पर बातचीत की गई। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने भी हाव-भाव के साथ कहानी वाचन किया एवं शिक्षिका ने भी कहानी के माध्यम से बच्चों को आनंदित किया I
कार्यक्रम के दौरान मुखिया (जन प्रतिनिधि) मो० शब्बीर आलम भी उपस्थित रहें एवं उन्होंने बच्चों को विद्यालय के साथ-साथ घर पर पढ़ने के लिए प्रेरित किया। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि अपने माता-पिता एवं बड़े-बुजुर्गों से भी कहानी सुननी चाहिए।कहानी हमें अतीत, संस्कृति, संस्कार एवं मूल्यों को जानने में मदद करता है।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यापक मो० मनीर अंसारी, सहायक अध्यापक मो० नेयाज़ उद्दीन, रेणु कुमारी, सहायक अध्यापिका एवं शिक्षा समिति के सदस्यगण मो० ज़ावेद अंसारी, अध्यक्ष, नौशाबा प्रवीन, संयोजिका आदि उपस्थित रहें।

Related posts

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रक्षाबंधन पर्व पर प्रदेशवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं।

rktvnews

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने फुलवारीशरीफ स्थित खानकाह मुजीबिया में की चादरपोशी,राज्य में अमन, चैन और तरक्की की मांगी दुआएं।

rktvnews

नवादा:नरहट प्रखंड के पंचायत भवन बभनौर एवं हिसुआ प्रखंड के उच्च विद्यालय बजरा में जन संवाद।

rktvnews

जिला गंगा समिति एवं वन प्रक्षेत्र बक्सर के संयुक्त तत्वाधान में विद्यालय वृक्षारोपण कार्यक्रम।

rktvnews

उर्वरक क्षेत्र के लिए हरित अमोनिया का आवंटन 5.5 लाख टन प्रति वर्ष से बढ़ाकर 7.5 लाख टन प्रति वर्ष किया गया।

rktvnews

18 अक्टूबर 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

Leave a Comment