RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:ईश्वर दिखावा पर प्रसन्न नहीं होते, श्रद्धा भाव चाहिए : शशि भूषण जी महाराज

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)24 नवंबर।23 नवंबर को सीताराम विवाह महोत्सव,महावीर स्थान रमना मैदान, आरा,राष्ट्रीय महिला परिषद माचा महिला सेवा समिति द्वारा प्रथम दिन का कार्यक्रम शुभारंभ हुआ। सर्वप्रथम प्रातः बेला पर गौरी गणेश आदि देवी देवताओं का आवाहन पूजन पंडित ज्योति पाठक ने विधिवत वैदिक मंत्र द्वारा कराई ।उसके बाद श्रीरामचरितमानस नवाहन परायण पाठकर्ता शशि भूषण जी महाराज ने पाठ के माध्यम
श्रद्धालु भक्तगणों को बताया कि भगवान भाव के भूखे हैं उन्हें दिखावा या बनावटी पसंद नहीं है। भगवान को प्राप्त करने के लिए अंतःकरण से,पवित्र मन से , श्रद्धा भाव से उन्हें अपने आप को समर्पित करना होगा। सभी जीवो पर ईश्वर के स्वरूप देखना ही भक्ति का प्रथम श्रेणी है ।मानस पाठ क़े बाद “हल्दी कुटाई” समिति क़े सदस्यों ने मांगलिक गीत “आगे माई हल्दी हलदिया दुब पातर ना “जिसमे उषा पाण्डेय, लीला सिंह, राधा शर्मा, सुनीता देवी, पुष्पा सिन्हा, पूनम गुप्ता, उर्मिला सिंह, सीमा मिश्रा, संतोषी देवी, मिठालेसी देवी, रेखा सिन्हा, माधुरी केशरी,शिला सिंह, उर्मिला सिन्हा, लक्ष्मीना शिक्षिका, कोमल कुमारी, स्नेहा देवी, रंजू देवी, आदि उपस्थित रही।
संध्या 4.00 बजे भागवत कथा मंच का शुभारंभ आरा मेयर इंदु देवी ने दीप प्रज्वलित कर किया। श्रीधाम वृन्दावन से पधारे श्री प्रेममूर्ति प्रदीप जी महाराज ने जीव का कल्याण और जीने कि राह यदि सही नहीं तो संसार कि भव कूप से जीव का उधार नहीं हो सकती, धुंधकारी अपना समय संसार मे फ़साकार प्रेत योनि मे पड़ा, भागवत कथा से प्रेत कि मुक्ति मिल सकता है तो इस संसार क़े हम सब इंसान को कल्याण क्यों नहीं हो सकती, मानस मे श्री तुलसी दास जी ने कहा श्रवण यदि पवित्र हो तो हर जीव शिव सम्मान हो सकता, श्रीमद भागवत कथा विधिवत श्रावण से इच्छित मनोकामना पूर्ण होती है। भागवत कथा का पूजन आरती ठाकुर राज किशोर सिँह, रविशंकर तिवारी, शिव नारायण बाबा,श्रीमती इंदु देवी, अखिलेश सिंह, मुन्ना बजरंगी, रजनीश रंजन, आलोक बजरंगी उपस्थित थे।

Related posts

उज्जैन:गऊघाट से लेकर कर्क राज घाट तक का कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने किया निरीक्षण।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने अजमेर से किया सर्वाइकल कैंसर के विरुद्ध राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारम्भ।

rktvnews

30 अप्रैल 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने सहायक प्रशाखा पदाधिकारियों, सहायक प्राध्यापकों एवं व्याख्याताओं को प्रदान किया नियुक्तिपत्र।

rktvnews

बागपत : प्रभारी मंत्री ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बागपत का निरीक्षण किया।

rktvnews

नारनौल:जैसे क्रिकेट मैच में एक-एक रन का महत्व, वैसे ही लोकतंत्र में एक-एक वोट महत्वपूर्ण : उपायुक्त मोनिका गुप्ता

rktvnews

Leave a Comment