RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:आर स्क्वायर कॉम्प्लेक्स में “लेट्स डांस एकेडमी” का हुआ उद्घाटन बच्चों की प्रस्तुति ने बांधा समां।

कोईलवर/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)24 नवंबर।कोईलवर के शहीद कपिलदेव चौक स्थित आर स्क्वायर कॉम्प्लेक्स में रविवार को “लेट्स डांस एकेडमी” का विधि-विधान और पूजा-पाठ के साथ भव्य उद्घाटन किया गया। क्षेत्र में पहली बार इस तरह के आधुनिक डांस प्रशिक्षण केंद्र की शुरुआत से उत्साह का माहौल रहा।
उद्घाटन समारोह में कोईलवर स्थित रैपिड एक्शन फोर्स की 114वीं बटालियन के द्वितीय कमान अधिकारी रत्नेश्वर कुमार, संजीव चौधरी, नगर पंचायत के पूर्व मुख्य पार्षद वीरमन्यु, प्रभात कुमार, चंदन कुमार तथा संस्थान के निदेशक संजय कुमार सहित कई गणमान्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर एकेडमी का शुभारंभ किया।
अतिथियों ने अपने वक्तव्य में कहा कि लेट्स डांस एकेडमी कोईलवर जैसे उभरते हुए शहरी क्षेत्र में एक “मील का पत्थर” साबित होगी। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण संस्थान न सिर्फ बच्चों की प्रतिभा को निखारते हैं बल्कि युवाओं को भी सकारात्मक दिशा देने का कार्य करते हैं।
संस्थान के निदेशक संजय कुमार ने बताया कि एकेडमी में बच्चों, युवाओं और युवतियों के लिए अलग-अलग कक्षाओं की व्यवस्था की गई है, ताकि हर आयु वर्ग को अपनी सुविधा के अनुसार प्रशिक्षण मिल सके।
उन्होंने कहा कि यहां क्लासिकल, फ्रीस्टाइल, हिप-हॉप, बॉलीवुड, कंटेम्परेरी सहित डांस की विभिन्न विधाओं का व्यवस्थित प्रशिक्षण उपलब्ध होगा। उनका उद्देश्य क्षेत्र के प्रतिभाशाली बच्चों को मंच देना और उन्हें प्रोफेशनल ट्रेनिंग से जोड़ना है।
उद्घाटन समारोह का मुख्य आकर्षण वे छोटे-छोटे बच्चे रहे, जिन्होंने रंगारंग और मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित सभी अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। तालियों की गड़गड़ाहट और बच्चों के उत्साह ने कार्यक्रम को खास बना दिया। लेट्स डांस एकेडमी की शुरुआत से कोईलवर में कला, संस्कृति और प्रशिक्षण की दिशा में एक नई शुरुआत मानी जा रही है।

Related posts

भोजपुर:आनंद इंटरनेशनल स्कूल धमार में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस समारोह।

rktvnews

भोजपुर:वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में राष्ट्रीय स्तर का फैमिली कैम्प 13 से 15 दिसम्बर तक।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने अपनी चार-दिवसीय मणिपुर यात्रा के अंतिम दिनआज इम्फाल में प्रेस वार्ता को संबोधित किया।

rktvnews

हिंदू जागरण मंच की महिला आयाम का गठन।

rktvnews

दरभंगा:डीएवी पब्लिक स्कूल, दरभंगा में “फ़न एंड लर्न फ़िएस्टा प्रदर्शनी एवं फेट 2025” का आयोजन।

rktvnews

नाडा इंडिया ने खेल एवं युवा कल्याण विभाग लखनऊ के लिए डोपिंग रोधी जागरूकता सत्र आयोजित किया।

rktvnews

Leave a Comment