RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री ने गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई से बातचीत की।

नई दिल्ली/17 अक्टूबर।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को गूगल और अल्फाबेट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुंदर पिचाई से वर्चुअल माध्यम से बातचीत की।
वार्तालाप के दौरान, प्रधानमंत्री मोदी और पिचाई ने भारत में इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण इकोसिस्टम के विस्तार में शामिल होने की गूगल की योजना पर चर्चा की। प्रधानमंत्री ने भारत में क्रोमबुक के निर्माण के लिए एचपी के साथ गूगल की साझेदारी की प्रशंसा की।
प्रधानमंत्री ने गूगल की 100 भाषाओं की पहल और एआई टूल को भारतीय भाषाओं में उपलब्ध कराने के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने गूगल को सुशासन के लिए एआई टूल्स पर काम करने के लिए भी प्रोत्साहित किया।
प्रधानमंत्री ने गांधीनगर में गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक-सिटी (गिफ्ट) में अपना वैश्विक फिनटेक संचालन केंद्र खोलने की गूगल की योजना का स्वागत किया।
पिचाई ने प्रधानमंत्री को गूगल पे और यूपीआई की क्षमता और पहुंच का लाभ उठाते हुए भारत में वित्तीय समावेशन में सुधार करने की गूगल की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने भारत के विकास पथ में योगदान देने के लिए गूगल की प्रतिबद्धता पर भी जोर दिया।
प्रधानमंत्री ने गूगल को एआई शिखर सम्मेलन पर आगामी वैश्विक साझेदारी में योगदान देने के लिए भी आमंत्रित किया, जिसकी मेजबानी दिसंबर 2023 में नई दिल्ली में भारत द्वारा की जाएगी।

Related posts

मुजफ्फरपुर:नेचुरल जस्टिस के सिद्धांत का पालन कर निष्पादन में तेजी लाने तथा प्रचार प्रसार करने का निर्देश।

rktvnews

भोजपुर: डीएम की जिले के मतदाताओं से मतदान की अपील,लोकतंत्र की मजबूती का किया आह्वाहन।

rktvnews

दरभंगा:जल-जीवन-हरियाली अभियान को लेकर हुई परिचर्चा।

rktvnews

भोजपुर:ब्लाइंड स्कूल में पौधरोपण कर बोले डा रूंगटा,जीवन चाहिए तो पौधारोपण कीजिए।

rktvnews

बिहार: दरभंगा:डीडीसी ने जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र दरभंगा द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा।

rktvnews

देवघर: उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस पर दी बधाई और शुभकामनाएं।

rktvnews

Leave a Comment