RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

नारनौल:आगामी लोकसभा चुनाव में राजनीतिक अभियानों और रैलियों में नहीं कर सकेंगे बच्चों का उपयोग: उपायुक मोनिका गुप्ता

उपायुक्त मोनिका गुप्ता(फाइल फ़ोटो)

नारनौल/महेंद्रगढ़ 19 फरवरी। भारत निर्वाचन आयोग ने आने वाले लोकसभा के आम चुनाव-2024 के मद्देनजर सभी राजनीतिक दल व उम्मीदवारों के लिए दिशा निर्देश जारी किए हैं। इन दिशा निर्देशों के अनुसार कोई भी राजनीतिक दल व उम्मीदवार चुनाव संबंधी गतिविधियों में बच्चों का उपयोग नहीं कर सकेंगे।
यह जानकारी देते हुए उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने बताया कि राजनीतिक दलों को सलाह दी गई है कि वे किसी भी रूप में चुनाव अभियानों में बच्चों का उपयोग न करें। बच्चों का उपयोग पोस्टर/पैम्पलेट का वितरण या नारेबाजी, अभियान रैलियों, चुनाव बैठकों आदि में करना गलत है।
उन्होंने बताया कि किसी भी तरीके से राजनीतिक अभियान के लिए बच्चों का उपयोग नहीं किया जा सकता। बच्चों से कविता, गीत, बोले गए शब्दों के माध्यम से उपयोग, राजनीतिक दल व उम्मीदवार के प्रतीक चिन्ह का प्रदर्शन, राजनीतिक दल की विचारधारा का प्रदर्शन व किसी की उपलब्धियों को बढ़ावा देना गलत है।
डीसी ने स्पष्ट किया कि किसी राजनीतिक नेता के निकट अपने माता-पिता या अभिभावक के साथ एक बच्चे की उपस्थिति और जो राजनीतिक दल द्वारा किसी भी चुनाव प्रचार गतिविधि में शामिल नहीं है, उसे दिशानिर्देशों का उल्लंघन नहीं माना जाएगा।
उन्होंने बताया कि सभी राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों को बाल श्रम (निषेध और विनियमन) की कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करनी होगी। उन्होंने बताया कि जिला महेंद्रगढ़ में आयोग द्वारा जारी किए गए सभी दिशा निर्देशों का सख्ती से पालन किया जाएगा।

Related posts

उत्तर प्रदेश:मुख्यमंत्री ने गोरखपुर में सैमसंग इण्डिया के सैमसंग इनोवेशन कैम्पस के दीक्षान्त समारोह-2024 में छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र वितरित किया।

rktvnews

नवादा:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खनिज फाउन्डेशन की बैठक।

rktvnews

भोपाल:पहली बार ऑनलाइन ऐप से होगी गिद्ध गणना।

rktvnews

सवाल बरसों से खराब हाई मास्टर लाइट का!शहर को जगमग बनाने में प्रयास जारी: महापौर इन्द्रू देवी

rktvnews

एस बी कालेज के अंग्रेजी विभाग द्वारा एक दिवसीय व्याख्यान का आयोजन

rktvnews

त्यौहार विशेष:हरियाली तीज: परंपरा की जड़ें और आधुनिकता की डालियाँ।

rktvnews

Leave a Comment