RK TV News
खबरें
Breaking Newsलोकार्पण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ₹2435.11 लाख की 4 योजनाओं का लोकार्पण किया।

देहरादून/उत्तराखंड 23 जुलाई।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नगर निगम रुद्रपुर, उधमसिंह नगर में आयोजित कार्यक्रम में ₹2435.11 लाख की 4 योजनाओं का लोकार्पण किया। उन्होंने नगर निगम क्षेत्र रूद्रपुर के अंतर्गत सड़कों के सुधारीकरण हेतु ₹2 करोड़ की धनराशि देने की भी घोषणा की। कार्यक्रम से पूर्व मुख्यमंत्री धामी ने नगर निगम स्थित महर्षि वाल्मीकि मंदिर में पूजा-अर्चना की और पर्यावरण मित्रों द्वारा आयोजित हवन यज्ञ में भी भाग लिया। उन्होंने कहा कि रुद्रपुर में ₹24 करोड़ से अधिक की विकास योजनाओं का लोकार्पण विकास हेतु महत्वपूर्ण है। आने वाले समय में रुद्रपुर को कूड़े के पहाड़ से मुक्ति मिलेगी। सरकार का लक्ष्य दो-तीन वर्षों में शहरों को कूड़े के ढेर से मुक्ति दिलाना और उन्हें ग्रीन जोन में बदलना है। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि सभी अपने घर से ही कूड़े का निस्तारण शुरू करें। कूड़े को रियूज करें और उनसे कुछ क्रिएटिव चीजें बनाये। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश के प्रत्येक शहर को “ग्रीन सिटी-क्लीन सिटी” के रूप में विकसित करने का संकल्प लिया है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि हमारा लक्ष्य विकास की धारा को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है, इसके लिए हम दिन रात प्रयत्नशील हैं। केन्द्र सरकार के सहयोग से अंत्योदय की भावना को आत्मसात करते हुए प्रदेश भी सर्वश्रेष्ठ राज्य बनने की दौड़ में तेज गति से आगे बढ़ रहा है। कार्यक्रम में केंद्रीय पर्यटन एवं रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट, रूद्रपुर मेयर रामपाल सिंह ने भी विचार रखे। इस दौरान विधायक शिव अरोरा, अरविंद पांडे, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, बीजेपी जिलाध्यक्ष कमल जिन्दल, गुंजन सुखीजा, विकास शर्मा, डीएन मिश्रा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Related posts

चतरा में आंगनबाड़ी के ‘री-इमेजिंग’ पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला संपन्न।

rktvnews

भोजपुर:वर्षों की बेरोजगारी,नौकरी की आस युवा होते निराश:छात्र नेता भुवन पाण्डेय

rktvnews

दुमका:पेयजल योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित, खराब चापानलों को शीघ्र दुरुस्त करने का निर्देश।

rktvnews

रोहतास:आई०सी०डी०एस० विभाग की समीक्षात्मक बैठक

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 09 दिसंबर 24

rktvnews

भोजपुर:बूध सशक्तिकरण अभियान कार्यक्रम के तहत सलेमपुर मंडल के बूथ स्तरीय कार्यकताओं की बैठक संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment