RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:हृदय जांच शिविर में 100 मरीजों का हुआ निःशुल्क परीक्षण : अध्यक्ष जनाब नूर आलम

आरा /भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)24 नवंबर।कायमनगर पंचायत के ग्राम पुरदिलगंज में रविवार को लायंस क्लब ऑफ आरा आधुनिक एवं पुर्दिलगंज नौजवान कमिटी के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क स्वास्थ्य (हृदय) जांच शिविर का आयोजन किया गया। ग्रामीण क्षेत्र में जागरूकता और स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाने की पहल के रूप में आयोजित इस शिविर में पटना के प्रख्यात हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. मनमोहन एवं उनकी टीम ने करीब 100 मरीजों की हृदय संबंधी जांच की।शिविर में सुबह से ही मरीजों व स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। डॉक्टरों की टीम ने ईसीजी, सामान्य जांच, परामर्श एवं आवश्यक दवाइयों का वितरण किया। ग्रामीणों ने इस आयोजन को बेहद उपयोगी और सराहनीय पहल बताया।
कार्यक्रम में नौजवान कमिटी के अध्यक्ष जनाब नूर आलम, सदस्य मो. आलम, को. आजाद, आजम हुसैन, गुलाम हुसैन, गुलजार आलम, शाहबाज आलम, अमजद हुसैन, सद्दाम हुसैन, मजहर हसनैन सहित जिला परिषद सदस्य रविन्द्र कुमार उपस्थित रहे। सभी ने डॉक्टरों और मेडिकल टीम का स्वागत एवं सहयोग किया।
अध्यक्ष नूर आलम ने बताया की हमारी कमिटी का उद्देश्य ग्रामीणों को मुफ्त स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना और समाज में सेवा की भावना को मजबूत करना है। आगे भी ऐसे निःशुल्क जांच शिविर लगातार आयोजित किए जाएंगे, ताकि जरूरतमंद लोगों को घर के पास सही उपचार मिल सके।”
शिविर के सफल आयोजन ने ग्रामीणों में स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता बढ़ाई और स्थानीय संगठनों की सामाजिक जिम्मेदारी को भी मजबूती प्रदान की।

Related posts

गिरीडीह:विद्यालय स्वास्थ्य एवं कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत स्वास्थ्य आरोग्य दूत सम्मान समारोह का उपायुक्त, श्री रामनिवास यादव ने किया उद्घाटन, हेल्थ एवं वेलनेस एम्बेसडर हुए सम्मानित।

rktvnews

राजस्थान:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्व. सत्यनारायण को दी श्रद्धांजलि।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया रावण दहन।

rktvnews

अडानी मामले में सुप्रीम कोर्ट विषेज्ञ कमिटी का गठन करेगा।

rktvnews

चतरा:जिला समाज कल्याण विभाग की योजनाओं की हुई व्यापक समीक्षा।

rktvnews

प्रधानमंत्री 24 सितंबर को नौ वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे।

rktvnews

Leave a Comment