भिखारी ठाकुर सामाजिक शोध संस्थान ने आयोजित की तैयारी समिति की बैठक।
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)22 नवंबर। शुक्रवार को स्थानीय सरदार पटेल बस पड़ाव आरा में अवस्थित ” भिखारी ठाकुर सांस्कृतिक मंच पर ” भिखारी ठाकुर जयंती समारोह ” की तैयारी के लिए एक संक्षिप्त बैठक वयोवृद्ध लोक कलाकार भगवती राम ( पासवान ) की अध्यक्षता में की गई।
बैठक का संचालन ” भिखारी ठाकुर सामाजिक शोध संस्थान आरा के संस्थापक अध्यक्ष पत्रकार नरेन्द्र सिंह ने किया।
बैठक में कार्यक्रम की प्राथमिक रूपरेखा तैयार की गई।
इस साल भिखारी ठाकुर के जयंती समारोह का नाम ” भिखारी ठाकुर रंग जलसा – 2025 ” दिया गया।
भोजपुरी भाषा और भिखारी ठाकुर के प्रति समर्पित संस्था ” भिखारी ठाकुर सामाजिक शोध संस्थान ” द्वारा इस एक दिवसीय ” रंग जलसा ” में भिखारी ठाकुर की अमर कृति ” विदेशीय ” का मंचन चर्चित रंगकर्मी/नाटककार/ निर्देशक साधना श्रीवास्तव के निर्देशन में होगा। इसके अलावा डोमकच, झिझिया, झूमर, पवरियाँ, हरफ़ौरी, गोंड नाच आदि की भी प्रस्तुति की जायेगी।
रंगमंच के इतिहास में पहली बार ” राह बाबा पूजा ” की नाट्य प्रस्तुति भी मंच पर होगी।
भोजपुरी भाषा में शास्त्रीय संगीत और नृत्य की प्रस्तुति नृत्य गुरु बक्शी विकाश और उनके शिष्यों द्वारा की जायेगी।
मंच के नियमित कार्यक्रमों में संभावना आवासीय विद्यालय के छात्र – छात्राओं द्वारा स्वागत गीत और मंच के नियमित कलाकार व्यास कमलेश पासवान द्वारा भिखारी ठाकुर के भजनों और गीतों की प्रस्तुतियां की जायेगी।
जानकारी देते हुए बताया गया की अन्य कार्यक्रमों के सन्दर्भ में अगले विस्तारित बैठक में निर्णय ली जाएगी।
इस बैठक में वरिष्ठ रंगकर्मी/ नाटककार/ निर्देशक कृष्णेंदु, योग गुरु स्वामी विक्रमादित्य, योग प्रशिक्षिका अनीता सिंह, आरा शहर की चर्चित रंगकर्मी/नाटककार/निर्देशक दीपाली श्रीवास्तव, चर्चित समाजसेवी कृष्ण प्रताप सिंह उर्फ़ पप्पू सिंह, सर्वजीत कुमार सिंह, योगी राज, चर्चित फिजियोथैरेपिस्ट नन्द किशोर राम, युवा रंगकर्मी/नाटककार/निर्देशक डॉ साधना श्रीवास्तव, वरिष्ठ रंगकर्मी डॉ अनिल सिंह आदि भोजपुरिया प्रबुद्ध जन उपस्थित थे।

