RK TV News
खबरें
Breaking News

दरभंगा:जिले में जाम की समस्या के समाधान हेतु डीएम ने किये समीक्षा बैठक।

RKTV NEWS/दरभंगा(बिहार)22 नवम्बर। शुक्रवार को जिलाधिकारी दरभंगा कौशल कुमार की अध्यक्षता में (कार्यालय कक्ष) में शहर में जाम की समस्या के समाधान को को लेकर बैठक आयोजित की गई।
बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी, अपर समाहर्ता (राजस्व) मनोज कुमार, नगर आयुक्त राकेश कुमार गुप्ता, अनुमंडल पदाधिकारी (सदर) विकास कुमार सहित संबंधित थानाध्यक्ष उपस्थित थे।
बैठक में सड़क किनारे लगे ठेला एवं अवैध दुकानों को हटाने के लिए जिलाधिकारी ने नगर आयुक्त एवं संबंधित पदाधिकारी को माइकिंग के माध्यम से पूर्व सूचना देने एवं तत्पश्चात कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु यातायात थाना को 10 सिपाही एवं एक पुलिस पदाधिकारी की अतिरिक्त तैनाती कर लगातार सघन जांच अभियान चलाए रखने का निर्देश दिया गया।
जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को जिले के प्रमुख स्थलों पर जाम की समस्या से शीघ्र हटाने के लिए आवश्यक कदम उठाने के लिए निर्देशित किया।
शहर के भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों यथा—वीआईपी रोड,जेल रोड, लोहिया चौक, लहेरियासराय टावर, कर्पूरी चौक एवं अन्य प्रमुख मार्गों पर अतिक्रमण हटाने तथा सड़क किनारे दुकानदारों को कार्रवाई करने के निर्देश दिए ।
जिल प्रशासन आमजनों से सहयोग की अपील करता है ताकि शहर में सुचारु यातायात सुव्यवस्थित किया जा सके।

Related posts

एयर मार्शल जसवीर सिंह मान एवीएसएम, वीएम ने भारतीय वायु सेना की पश्चिमी वायु कमान में वरिष्ठ एयर स्टाफ ऑफिसर का पदभार संभाला।

rktvnews

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के युग में दूरदर्शन की एंट्री।

rktvnews

भोपाल में बनेगा संत शिरोमणि विद्यासागर जी का स्मृति स्थल:मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

इंद्रेश कुमार जन्मोत्सव: जोश, जज़्बे, जुनून के साथ “सद्भावना सप्ताह”, जनसेवा में जुटा MRM

rktvnews

भोजपुर:मेहंदी प्रतियोगिता के साथ टी एच पब्लिक स्कूलके बच्चों ने निकाली आकर्षक झाँकी।

rktvnews

गिरिडीह:उपायुक्त रामनिवास यादव ने एच.ई हाई स्कूल के संरचनात्मक विकास के लिए किये जा रहे कार्यो की प्रगति और गुणवत्ता की जांच की, दिए जरूरी दिशा-निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment