RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

जिलाधिकारी यशपाल मीणा ने बिहार कारा दिवस के अवसर पर मंडल कारा, हाजीपुर में समारोह का उदघाटन किया।

वैशाली/बिहार 13 दिसंबर।बिहार कारा दिवस के अवसर पर मंडल कारा, हाजीपुर में समारोह का आयोजन किया गया, जिसका उदघाटन जिलाधिकारी यशपाल मीणा के द्वारा किया गया। कार्यक्रम का आरंभ राष्ट्रगाण से हुआ। कार्यक्रम आरंभ करते हुए जिलाधिकारी ने कारा दिवस की प्रासंगिकता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कारा का अस्तित्व समाज के विकास के साथ जुड़ा हुआ है।पूर्व में भी समाजिक मान्यताओं का उल्लंघन करने वाले व्यक्ति को समाज से अलग रखने की प्रथा थी ताकि उन्हें पश्चाताप का अवसर प्रदान कर सुधारा जा सके। आधुनिक समय में इसी स्थान को जेल या कारा कहा गया है। आज ही के दिन वर्ष 2012 में राज्य की सभी काराओं में बिहार का कारा हस्तक-2012 लागू हुआ जिसका परम उद्देश्य काराओं को यातना गृह से सुधार गृह में परिवर्तित कराना है। उन्होंने कहा कि ईश्वर सभी व्यक्ति को सफलता प्राप्त करने का एक अवसर जरूर प्रदान करते हैं। संभव है कि कारा ससीमन आपके लिए ईश्वर का दिया हुआ एक अवसर हो।उन्होंने कहा कि हाजीपुर कारा में बंदियों के लिए पठन-पाठन की सुविधाएँ है, जिसमें बीबीओएसई, एनआईओएस एवं इग्नु के माध्यम से बंदीगण शिक्षित हो रहे हैं। आर सेट्टी के माध्यम से महिला एवं पुरूष बंदियों को विभिन्न ट्रेडों में कौशल प्रशिक्षण प्रदान किये जा रहे हैं। साथ ही मिशन विहान के अन्तर्गत शैक्षणिक, मानसिक एवं शारीरिक स्थिति में सुधार के लिए कार्यक्रम चलाए जा रहे है। पिछले 10 दिसम्बर, 2023 को अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के अवसर पर कार्यक्रम में आए प्रतिनिधियों के द्वारा भी बंदियों के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी गई है। जिला प्रशासन कारा में कौशल एवं शैक्षणिक कार्यक्रम में हर संभव सहयोग करने को तत्पर है। जिलाधिकारी द्वारा बंदियों के द्वारा बनाई गई पेटिंग एवं रंगोली की प्रदर्शनी का अवलोकन किया
गया। उन्होंने खेल-कूद, पेंटिंग एवं रंगोली में भाग लेने वाले बंदियों की प्रशंसा की एवं कारा अधीक्षक को ऐसे बंदियों को पुरस्कृत करने का निर्देश दिया।

Related posts

बक्सर:राजस्व समन्वय समिति एवं आंतरिक संसाधन समिति की समीक्षात्मक बैठक।

rktvnews

भोपाल:40 वर्ष बाद MANIT 1986 बैच का गौरवपूर्ण पुनर्मिलन भोपाल में जीवंत हुईं यादें।

rktvnews

राजस्थान:उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने प्रचार वाहन को हरी झण्डी दिखाकर ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा अभियान’ का अलवर जिले में किया शुभारम्भ।

rktvnews

भोजपुर : बाढ के मद्देनज़र अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों की बैठक आयोजित।

rktvnews

भोजपुरी भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल कराने को ले संसद में उठाऊंगा आवाज : सुदामा प्रसाद

rktvnews

मोदी सरकार के 12 वर्षों ने आकांक्षी भारत का निर्माण किया है: डॉ. जितेंद्र सिंह

rktvnews

Leave a Comment