RK TV News
खबरें
Breaking News

गढ़वा:उपायुक्त ने जनसुनवाई के माध्यम से सुनी आमजनों की समस्याएं।

प्राप्त शिकायतों के समाधान हेतु संबंधित पदाधिकारियों को किया निदेशित।

RKTV NEWS/गढ़वा ( झारखंड)19 नवंबर।उपायुक्त गढ़वा दिनेश यादव ने मंगलवार को समाहरणालय स्थित सभागार में जनसुनवाई का आयोजन किया। जनसुनवाई में आए फरियादियों की समस्याएं बारी-बारी से सुनी गई एवं उसके निष्पादन हेतु उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया। आज के जनसुनवाई में राशन, पेंशन, भूमि विवाद, अवैध कब्जा, आवास, मुआवजा, योजनाओं का लाभ, अतिक्रमण, रोजगार सृजन, बकाया मजदूरी भुगतान समेत अन्य समस्याओं को लेकर उपस्थित हुए ग्रामीणों की बारी-बारी से उपायुक्त द्वारा समस्या सुनी गई एवं यथाशीघ्र उनके समस्याओं के निराकरण करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निदेशित किया गया।
उक्त कार्यक्रम में सर्वप्रथम रमना प्रखंड के गौरी देवी ने आवेदन समर्पित करते हुए भूमि अधिग्रहण के विरुद्ध मुआवजा की राशि दूसरे व्यक्ति को देने की शिकायत की है। उन्होंने बताया कि सड़क चौड़ीकरण निर्माण के अंतर्गत संरचना सहित उनकी भूमि अधिग्रहित की गई है, जिसका मुआवजा राशि उन्हें नहीं मिला है। उक्त मामले का निष्पादन हेतु उपायुक्त ने जिला भू-अर्जन पदाधिकारी को जांचोंपरांत आवश्यक कार्रवाई करने हेतु निदेशित किया। रंका प्रखंड के खरडीहा निवासी प्रमोद कुमार यादव ने क्रय किए गए भूमि का नामांतरण अंचल कार्यालय रंका द्वारा नहीं किए जाने की शिकायत की है। उन्होंने बताया कि वैध तरीके से क्रय किए गए भूमि के नामांतरण करने संबंधी आदेश भूमि सुधार उपसमाहर्ता, रंका द्वारा प्राप्त है। इसके बावजूद भी अंचल अधिकारी रंका द्वारा नामांतरण की प्रक्रिया नहीं की जा रही है। इस मामले में उपायुक्त द्वारा अंचल अधिकारी रंका को आवश्यक कार्रवाई करने संबंधी निदेशित किया गया। सदर प्रखंड के कोरवाडीह निवासी गुलशन तारा ने आवेदन समर्पित करते हुए अपने ही मोहल्ले के तौफीक अंसारी के विरुद्ध सरकारी चापानल का उपयोग नहीं करने दिए जाने की शिकायत की है। उन्होंने बताया कि सरकारी चापानल को तौफीक अंसारी द्वारा चारदीवारी बनाकर अपने कब्जे में कर लिया गया है तथा इसका उपयोग किसी को नहीं करने दिया जा रहा है। इस मामले के निष्पादन हेतु उपायुक्त ने अंचल अधिकारी गढ़वा को आवश्यक कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया। नगर उंटारी के गंगटी निवासी उमाशंकर कुशवाहा ने अपने आधार कार्ड में आवश्यक सुधार कराने का अनुरोध किया है। उन्होंने बताया कि लंबे समय से वे अपने आधार कार्ड में सुधार कराने हेतु प्रज्ञा केंद्र एवं अन्य संबंधित आधार केंन्द्रो में प्रयास किया है परंतु आधार कार्ड में सुधार नहीं हो सका है, जिसके चलते उन्हें काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उपरोक्त मामले के निष्पादन हेतु उपायुक्त ने डीपीओ यूआईडी को आवश्यक कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया।
इसी प्रकार बारी-बारी से लोगों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रखा। आमजनों से प्राप्त शिकायतों के समाधान हेतु उपायुक्त श्री यादव द्वारा संबंधित पदाधिकारीयों को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया।

Related posts

मध्यप्रदेश:इंदौर जिले प्रारंभ हुआ जल गंगा संवर्धन अभियान।

rktvnews

राष्ट्रपति ने राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड की ओएमएफईडी पहलों के लिए काउ इंडक्शन, गिफ्टमिल्क और मार्केट सपोर्ट का वर्चुअल उद्घाटन/शुभारंभ किया।

rktvnews

उपविकास आयुक्त ने की डीएससी की बैठक।

rktvnews

जिलाधिकारी ने मत्स्य पालक दल को किया रवाना।

rktvnews

भोजपुर: आरा में “नशा मुक्त होलिया मनाईं ए भाई जी” नामक नुक्कड़ नाटक का आयोजन।

rktvnews

बिहार: भोजपुर: महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विशेष कार्यक्रम चलाएंगी जन सुराज प्रत्याशी।

rktvnews

Leave a Comment