RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:महाराजा कालेज पीजी दर्शनशास्त्र विभाग ने किया पौधारोपण।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)01 सितंबर।समाज और पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए महाराजा कॉलेज, आरा के स्नातकोत्तर दर्शनशास्त्र विभाग द्वारा शनिवार को पौधारोपण का कार्य किया गया l कार्यक्रम के आरम्भ मेँ विभागाध्यक्ष प्रो.रागिनी कुमारी ने पर्यावरण संरक्षण हेतु पौधा रोपण के महत्व से बच्चों को अवगत कराया l पौधारोपण के दौरान कॉलेज के प्रभारी प्रधानाचार्य प्रो. आलोक कुमार, स्नातकोत्तर दर्शनशास्त्र विभाग की नव नियुक्त सहायक प्रोफेसर डॉ. प्रियंका कुमारी, डॉ. भारती, स्नातकोत्तर भूगोल विभाग के अध्यक्ष और परीक्षा नियंत्रक प्रो. संजय कुमार सहित विभाग के प्रथम सेमेस्टर के कई छात्र और छात्राएँ उपस्थित रहीं जिनमे विशेष सहयोग मुकेश,अभिषेक,सोनू,संदीप का रहा l पौधारोपण के दौरान आम, अमरुद, कनेल,नींबू, उड़हुल, सदाबहार के लगभग 12 पौधे कॉलेज परिसर मेँ लगाए गए l प्रधानाचार्य प्रो. आलोक कुमार ने इस कार्यक्रम के लिए विभाग के शिक्षकों और छात्रों को शुभकामनायें दी और भविष्य मेँ ऐसे और कार्यक्रम करने की सलाह दी l

Related posts

राजस्थान:उप मुख्यमंत्री प्रेमचन्द बैरवा ने उच्च शिक्षा विभाग के प्रशासनिक अधिकारियों की ली बैठक।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने मां दुर्गा की पूजा अर्चना कर राज्य की सुख शांति और समृद्धि की कामना की।

rktvnews

विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा।

rktvnews

आरा में जनहित परिवार भोजपुर के शिष्टमंडल ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय को साहित्यकार श्रीराम पांडेय की संदिग्ध मृत्यु पर दिया ज्ञापन।

rktvnews

भोजपुर:जन विश्वास रैली की सफलता को लेकर नुक्कड़ सभा आयोजित।

rktvnews

भोजपुर: जिले में बढ़ाई जाए पीएनजी उपभोक्ताओं की संख्या: अपर मुख्य सचिव

rktvnews

Leave a Comment