RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: डीएम एसपी ने किया ईवीएम वेयरहाउस केंद्र का निरीक्षण।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)19 नवंबर। मंगलवार को जिला पदाधिकारी भोजपुर तनय सुल्तानिया एवं पुलिस अधीक्षक भोजपुर द्वारा संयुक्त रूप से ईवीएम वेयरहाउस केंद्र का निरीक्षण किया गया। यह निरीक्षण बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना प्रक्रिया सम्पन्न होने के उपरांत ईवीएम सीलिंग कार्य के दौरान किया गया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने ईवीएम के सुरक्षित संधारण, वेयरहाउस के प्रवेश-निकास व्यवस्था, निगरानी प्रणाली तथा अन्य तकनीकी प्रक्रियाओं की बारीकी से समीक्षा की। जिला पदाधिकारी ने संपूर्ण प्रक्रिया को पारदर्शी, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा निर्धारित मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
इस अवसर पर जिला पंचायती राज पदाधिकारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी, विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधिगण एवं संबंधित विभागों के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

रक्षा सचिव एमडीएल के 250 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित समारोह में शामिल हुए और स्मारक सिक्का जारी किया।

rktvnews

बिहार:भोजपुर:मिशन दक्ष के अंतर्गत जिले के 135 शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर किया गया सम्मानित ।

rktvnews

झारखंड: राज्यपाल ने स्वतंत्रता सेनानी चानकु महतो की प्रतिमा का किया अनावरण।

rktvnews

उज्जैन:कविताएं और साहित्य हमे सिखातें है जीवन जीने का तरीका : कलेक्टर नीरज कुमार सिंह

rktvnews

गरीबों को जो लूटेगा, वह जेल जाएगा, यही मोदी की गारंटी है : सम्राट चौधरी

rktvnews

“शादी के बाद करियर: उड़ान या उलझन?”

rktvnews

Leave a Comment