RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

पिथौरागढ़;जिलाधिकारी रीना जोशी ने बाॅयोमेडिकल वेस्ट मैनेजमैंट की ली बैठक।

पिथौरागढ़ /उत्तराखंड 11 दिसम्बर। जनपद में सभी चिकित्सालय, क्लीनिक बायो मेडिकल वेस्ट मानकों के अनुसार निस्तारण करना सुनिश्चित करें यह निर्देश जिलाधिकारी रीना जोशी ने बाॅयोमेडिकल वेस्ट मैनेजमैंट की बैठक लेते हुए दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद के सभी चिकित्सालय एवं क्लीनिक डीप बैरियल पिट व साफ पिट बनाकर बाॅयो मेडिकल वेस्ट का निस्तारण करें साथ ही उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए कि जनपद में संचालित सभी प्राइवेट चिकित्सालय, क्लीनिक, लैब आदि का पंजीयन कराना सुनिश्चित करेंगे व उत्तराखण्ड़ प्रदूषण बोर्ड में भी अपना पंजीकरण अवश्य करायेंगे। उन्होंने जनपद के सभी सरकारी चिकित्सालयों के साथ ही प्राइवेट चिकित्सालय, क्लीनिकों, लैबों आदि मेें जनरेट होने वाले बाॅयो मेडिकल वेस्ट का सर्वें कराने के भी निर्देश दिए। उन्होंने समस्त चिकित्सा संस्थानों में जो 100 बेड से उपर के है उनमें ईटीपी/एसटीपी बनानें हेतु निदेशालय को भी प्रस्ताव भेजने को कहा।
जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद पिथौरागढ़ में इसिंनरेटर प्लांट लगाने का प्रस्ताव भी स्वास्थ्य निदेशालय को भेजने के निर्देश दिए तांकि भूमि चिन्हित की जा सकें। मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि बेरीनाग व थल चिकित्सालयों हेतु 02 मोबाइल इसिंनरेटर निदेशालय से आवंटित हुए है मगर अभी कोई संचालन हेतु गाईड लाईन प्राप्त नही हुई हैं जिस पर जिलाधिकारी ने कहा कि जो संस्था इसिंनरेटर लगायेगी वही पूरी गाईड लाईन बतायेगी उन्हेांने मुख्य चिकित्साधिकारी को अन्य चिकित्सालयों हेतु भी मोबाइल इसिंनरेटर की मांग करने के निर्देश दिए तांकि जब तक जनपद में इसिंनरेटर की स्थापना नही होती है तब तक बाॅयो मेडिकल वेस्ट का निस्तारण किया जा सके।
बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ एच.एस. ह्यांकी, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ मदन बोनाल, डा0 रविशंकर, डा0 राजेश गुंज्याल, डा0 सिदार्थ पाटनी, डा0 नरेन्द्र शर्मा, डा0 सचिन प्रकाश, डा0 राकेश रमन, डा0 जे.सी.गणकोटी, डा0 मयंक बिष्ट, डा0 सरिता जोशी, डा0 अतुल बिष्ट, डा0 कमल किशोर पाण्डे, डा0 कविता बिष्ट, क्वालीटी मैनेजर चन्दन पंवार सहित चिकित्साधिकारी मौजूद थे।

Related posts

दुमका:अंतिम सोमवारी को लेकर उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने किया रूट लाइन का निरीक्षण, अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने का निर्देश।

rktvnews

उत्तराखंड:अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट हेतु किए गए 500 करोड़ रूपये या उससे अधिक के 25 विभिन्न एमओयू की ग्राउण्डिग की समीक्षा की।

rktvnews

चतरा:गणतंत्र दिवस की अंतिम तैयारियों का उपायुक्त व एसडीपीओ सिमरिया ने लिया जायजा।

rktvnews

देवघर:मादक पदार्थों के दुरुपयोग के खिलाफ जिला प्रशासन की बड़ी मुहिम: उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने जागरूकता रैली एवं रथ को दिखाई हरी झंडी।

rktvnews

बक्सर:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में खरीफ विपणन मौसम 2023-24 अंतर्गत अधिप्राप्ति धान के विरूद्ध सी0एम0आर0 (चावल) जमा करने की समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री स्व सुशील कुमार मोदी के जयंती समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री, पुष्प अर्पित कर दी अपनी श्रद्धांजलि।

rktvnews

Leave a Comment