RK TV News
खबरें
Breaking Newsरक्षा

फरीदाबाद वायुसेना स्टेशन की कमान में बदलाव।

RKTV NEWS/09 जून।ग्रुप कैप्टन कपिल शर्मा ने 05 जून 2023 को फरीदाबाद वायुसेना स्टेशन पर आयोजित एक समारोह में ग्रुप कैप्टन केएस गणेश से फरीदाबाद वायुसेना स्टेशन की कमान संभाली।
ग्रुप कैप्टन कपिल शर्मा को दिसंबर 1997 में भारतीय वायु सेना की परिचालन शाखा में कमीशन प्रदान किया गया। उन्होंने अपनी सेवा के दौरान परिचालन शाखाओं और बेस रिपेयर डिपो में विभिन्न सेवाएं प्रदान की हैं। उन्होंने रणनीतिक प्रबंधन एवं रक्षा अधिग्रहण प्रबंधन पाठ्यक्रम भी किया है। वह कॉलेज ऑफ डिफेंस मैनेजमेंट, सिकंदराबाद में उच्च रक्षा प्रबंधन पाठ्यक्रम में भी शामिल हुए हैं। उनकी उत्कृष्ट सेवा के लिए एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ और वायुसेना प्रमुख ने उनकी सराहना की है।
वायुसेना स्टेशन फरीदाबाद पश्चिमी वायु कमान के लिए एक महत्वपूर्ण परिचालन केंद्र है। यह भारतीय वायुसेना की विभिन्न इकाइयों को मूल्यवान परिचालन सहायता प्रदान करता है।

 

Related posts

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मध्य प्रदेश के आनंदपुर धाम में जनसभा को संबोधित किया।

rktvnews

बक्सर जिलाधिकारी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण।

rktvnews

बहराइच: धान की रिकार्ड पैदावार को ले सवाना सीड्स ने की किसान गोष्ठी।

rktvnews

गढ़वा:जनगणना-2027 मकानसूचीकरण कार्य में तेजी लाने का निर्देश, चार्जवार प्रगति की हुई समीक्षा।

rktvnews

नितिन गडकरी ने अरुणाचल प्रदेश में 305.50 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्ग-913 के 8 हिस्सों के निर्माण के लिए 6728.33 करोड़ रुपये की मंजूरी दी।

rktvnews

भरतपुर में ‘राइजिंग राजस्थान’ इन्वेस्टर मीट के तहत उद्यमियों से संवाद कार्यक्रम।

rktvnews

Leave a Comment