RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

भोजपुर:अवैध आग्नेयास्त्र एवं जिंदा कारतूस के साथ एक गिरफ्तार।

RKTVNEWS/आरा (भोजपुर)09 जून।संदेश थानान्तर्गत बड़ी घटना को अंजाम देने से पूर्व 01 अपराधकर्मी अवैध आग्नेयास्त्र एवं जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार।
दिनांक-08.06.2024 को समय करीब 21:00 बजे रात्रि में गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि संदेश थानान्तर्गत विनोद कुमार सिंह, पे०-स्व० पारसनाथ सिंह, सा०-कोरी, थाना-संदेश, जिला-भोजपुर अपने घर के आगे बने पुराना मकान में अवैध आग्नेयास्त्र रखे हुए हैं, जो किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। उक्त आसूचना का सत्यापन, अवैध आग्नेयास्त्र की बरामदगी एवं अपराधकर्मी की गिरफ्तारी हेतु पु०नि० आदित्य कुमार, पु०नि०- सह-थानाध्यक्ष संदेश थाना के नेतृत्व में स०अ०नि० श्रवण कुमार एवं थाना के सशस्त्र बलों के साथ एक विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए ज्यों ही विनोद कुमार सिंह के घर के पास पहुँचे तो पुलिस की टीम को देखकर 01 व्यक्ति भागने लगा, जिसे शस्त्र बलों के सहयोग से खदेडकर पकडा गया और उसके घर का तलासी लिया गया तो उनके घर से 01 देशी कट्टा एवं 02 जिंदा कारतूस बरामद किया गया। इस संबंध में संदेश थाना कांड सं0-158/24, दि०-08.06.24, धारा-25 (1-बी) / ए/26 आर्म्स एक्ट दर्ज किया गया हैं।

गिरफ्तारी-

(i) विनोद कु० सिंह, पे० पारसनाथ सिंह, सा० कौरी, थाना संदेश, जिला-भोजपुर

बरामदगी-

(i) देशी कट्टा-01 (ii) जिंदा कारतूस-02

Related posts

भोजपुर:जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग बैठक आयोजित।

rktvnews

12 अप्रैल 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

क्यामुद्दीन अंसारी के नेतृत्व में सहारा इंडिया संघर्ष मोर्चा ने जिलाधिकारी के समक्ष दिया धरना।

rktvnews

जी-20 डिजिटल अर्थव्‍यवस्‍था कार्य समूह के अध्‍यक्ष और इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सचिव अलकेश कुमार शर्मा ने कार्यक्रम पूर्व संवाददाता सम्‍मेलन को संबोधित किया।

rktvnews

धर्मेंद्र प्रधान ने “मेरी माटी मेरा देश” अभियान के अंतर्गत अरबिंदो भवन से मिट्टी एकत्र की।

rktvnews

मध्यप्रदेश:डॉ. बी.आर. अम्बेडकर सामाजिक विज्ञान विश्वविद्यालय महू का हुआ छठवाँ दीक्षांत समारोह।

rktvnews

Leave a Comment