RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

10 से 25 अगस्त 2023 तक चलने वाले फाइलेरिया कार्यक्रम की तैयारी को लेकर बैठक!कार्यक्रम को सफल बनाने में जिले के अधिकारी व प्रखंड स्तर के अधिकारी भी करेंगे सहयोग:उपायुक्त अबु इमरान

चतरा/झारखंड 21 जुलाई।समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में उपायुक्त अबु इमरान की अध्यक्षता में फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बैठक की गई।
बैठक में बताया गया कि इस कार्यक्रम में 2 साल से कम उम्र के बच्चे, गर्भवती महिला तथा अत्यधिक बीमार व्यक्तियों को छोड़ कर सभी दवा का सेवन करेंगे। चतरा जिले में एमडीए प्रोग्राम 10 अगस्त 2023 से 25 अगस्त 2023 तक चलेगा। इसमें पहला दिन कैंप का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद 11 से 25 अगस्त तक डीए टीम घर घर जाकर लोगो को दवा का सेवन कराएगी। इस बार ट्रिपल डोज थेरेपी हैं, जिसमे तीन तरह की दवा उम्र और ऊंचाई के हिसाब से खिलाई जाएंगी। बैठक में उपस्थित बिल एंड मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन के विशाल डोगरा ने जानकारी दिया कि फाइलेरिया कार्यक्रम को कैसे सफल बनाया जाय इसे लेकर दूसरे राज्य में चल रहे कार्यों के बारे में भी जानकारी दी गई। इसे लेकर उपायुक्त अबु इमरान ने आश्वस्त किया कि जिले के अधिकारियों के साथ साथ प्रखंड स्तर के भी अधिकारी कार्यक्रम को सफल बनाने में पूर्ण सहयोग करेंगे। उन्होंने जिले वासियों से अपील करते हुए कहा कि उक्त कार्यक्रम के दौरान फाइलेरिया विलोपन की दवा का सेवन करके सम्पूर्ण चतरा जिले को फाइलेरिया मुक्त जिला बनाया जाए।
उक्त बैठक में बीएमजिफ के विशाल डोगरा तथा पीसीआई एसपीएम मिथलेश कुमार सिंह, वीबीडीसी अभिमन्यु कुमार तथा पीसीआई डीएमसी अभिषेक कात्यायन उपस्थित थे।

Related posts

पूर्वी चंपारण में मुख्यमंत्री ने 628 करोड़ रुपए से अधिक लागत की विकासात्मक योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया।

rktvnews

बिहार के आपदा प्रबंधन की उम्दा नीतियों को लागू करेगा तमिलनाडु।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त रमेश घोलप ने जनता दरबार के माध्यम से मिलने आए आमजनों की समस्याएं सुनी।

rktvnews

भोजपुर:जीएसटी सुधार पर भाजपा द्वारा व्यापारी,उद्यमी सम्मेलन का आयोजन,पथ निर्माण मंत्री नीतिन नवीन मुख्य अतिथि के रूप मे हुए शामिल।

rktvnews

केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन ने दक्षिण भारतीय फिल्म संघों के साथ वर्चुअल बैठक की, तकनीशियनों, निर्माताओं और निर्देशकों से वेव्स 2025 में शामिल होने का आग्रह किया।

rktvnews

मातृभाषा संस्कृति की संवाहक है और संरक्षक भी!सार्वजनिक जीवन में मर्यादा से रहें।

rktvnews

Leave a Comment