RK TV News
खबरें
Breaking News

बक्सर: वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 30 बिहार बटालियन NCC के तत्वावधान में कार्यक्रम आयोजित।

RKTV NEWS/बक्सर ( बिहार)08 नवंबर। शुक्रवार 07 नवम्बर को 30 बिहार बटालियन एन.सी.सी बक्सर के कमान अधिकारी कर्नल रितेश रंजन की अध्यक्षता में राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सरकारी और गैर-सरकारी शिक्षण संस्थान, अनेकों एन.सी.सी कैडेट्स एवं सारे पी.आई स्टाफ ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम बक्सर के संत मेरी स्कूल के प्रागंण में मनाया गया। कमान अधिकारी ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि बंकिम चन्द्र चट्टोपाध्याय ने 1870 के दशक में इस गीत की रचना की थी। जिसकी 150वीं वर्षगांठ 2025 में पूरी हुई है। यह गीत पहली बार 1896 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कलकत्ता अधिवेशन में गाया गया था, और 24 जनवरी 1950 को यह हमारा राष्ट्रीय गीत बना। इस कार्यक्रम में अनेकों एन.सी.सी कैडेट्स, शिक्षक एवं पी.आई स्टाफ ‘वंदे मातरम’ गायन का आयोजन किया गया एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में सुबेदार अरविन्द कुमार, सी.एच.एम नितेश कुमार, सी.एच.एम सुमन सौरभ, सी.एच.एम अरविन्द कुमार, सी.एफ.एन आलोक कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related posts

नए साल पर दिखा मां आरण्य देवी मंदिर में श्रद्धालुओं का जनसैलाब।

rktvnews

साफ होनी चाहिए अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर दिमागी गंदगी?

rktvnews

उज्जैन: मुख्यमंत्री डॉ यादव ने पत्नी संग किए महाकालेश्वर मंदिर में पूजा और अभिषेक।

rktvnews

रांची:पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद स्मृति – शेष दिशाेम गुरु शिबू सोरेन को टाटा स्टील के सीईओ एवं एमडी टीवी नरेंद्रन ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि।

rktvnews

चतरा:डीएमएफटी से संबंधित योजनाओं की समीक्षा।

rktvnews

भोजपुर: मतदान जागरूकता को ले विद्यालय में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment