RK TV News
खबरें
Breaking News

रायपुर : राजभवन में ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पर सामूहिक गायन।

प्रधानमंत्री के उद्बोधन का सीधा प्रसारण किया गया।

RKTV NEWS/रायपुर ( छत्तीसगढ़)08 नवंबर।भारत के राष्ट्रीय गीत “वंदे मातरम्‘‘ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को राजभवन, रायपुर में भावपूर्ण सामूहिक गायन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का सीधा प्रसारण नई दिल्ली से किया गया, जहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस ऐतिहासिक आयोजन का शुभारंभ किया। राजभवन में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा और एक स्वर में “वंदे मातरम्” का सामूहिक गायन किया।
राजभवन के छत्तीसगढ़ मंडपम में आयोजित इस कार्यक्रम में उपस्थित सभी ने राष्ट्रीय भावना और मातृभूमि के प्रति समर्पण की भावना के साथ राष्ट्रीय गीत का सामूहिक रूप से गायन किया।
इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव डॉ. सी. आर. प्रसन्ना सहित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Related posts

मोतीहारी: 04 बाल श्रमिकों को कराया गया विमुक्त।

rktvnews

दीप श्रेष्ठ ने” हे छठी मईया” में अपने निर्देशन से छठ की पारंपरिकता से कराया आत्मसात।

rktvnews

गिरीडीह: उपायुक्त रामनिवास यादव की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित, दिए गए जरूरी दिशा-निर्देश।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने की पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा।

rktvnews

भारतीय नौसेना – ओमान की रॉयल नौसेना का समुद्री अभ्यास (नसीम अल बहर)।

rktvnews

रायपुर : लोकसभा निर्वाचन-2024 : राज्य में आदर्श आचार संहिता प्रभावी होने के बाद से निगरानी दलों द्वारा 25 करोड़ रुपए की नगदी और वस्तुएं जब्त।

rktvnews

Leave a Comment